ब्रेकिंग
दरभंगा में BSAP के 37 जवान बीमार, मॉक ड्रिल के बाद बिगड़ी तबीयत, DMCH में भर्ती✦ नीतीश कुमार के पसंदीदा रेस्टोरेंट में पड़ा निशांत कुमार के स्वास्थ्य विभाग का छापा, कई गड़बड़ियां पाये जाने के बाद बंसी विहार रेस्तरां बंद करने का आदेश✦मुख्यमंत्री आवास में चल रही NDA की मीटिंग खत्म: 9 सितंबर को CM सम्राट चौधरी ने बुलाई विधानमंडल दल की बैठक, MLC चुनाव पर बनी रणनीति✦झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, हिल व्यू अस्पताल में ली अंतिम सांस✦पटना में रिटायर्ड इंजीनियर 3 दिन रहे डिजिटल अरेस्ट, CBI अधिकारी बनकर साइबर ठगों ने ठगे 33.83 लाख✦दरभंगा में BSAP के 37 जवान बीमार, मॉक ड्रिल के बाद बिगड़ी तबीयत, DMCH में भर्ती✦ नीतीश कुमार के पसंदीदा रेस्टोरेंट में पड़ा निशांत कुमार के स्वास्थ्य विभाग का छापा, कई गड़बड़ियां पाये जाने के बाद बंसी विहार रेस्तरां बंद करने का आदेश✦मुख्यमंत्री आवास में चल रही NDA की मीटिंग खत्म: 9 सितंबर को CM सम्राट चौधरी ने बुलाई विधानमंडल दल की बैठक, MLC चुनाव पर बनी रणनीति✦झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, हिल व्यू अस्पताल में ली अंतिम सांस✦पटना में रिटायर्ड इंजीनियर 3 दिन रहे डिजिटल अरेस्ट, CBI अधिकारी बनकर साइबर ठगों ने ठगे 33.83 लाख

पटना डीएम ने राजधानी के 18 बाजारों को किया बंद, लॉकडाउन में नहीं खुलेंगे ये बड़े मार्केट, देखिये लिस्ट

PATNA : राजधानी में कोरोना का संक्रमण बढ़ते जा रहा है. दो दिन में पटना के तीन अलग-अलग इलाकों से नए मरीज मिलने के बाद पटना के प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है. लिहाजा प्रशासन

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : राजधानी में कोरोना का संक्रमण बढ़ते जा रहा है. दो दिन में पटना के तीन अलग-अलग इलाकों से नए मरीज मिलने के बाद पटना के प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है. लिहाजा प्रशासन की की टीम ने एहतियातन राजधानी के बड़े बाजारों को बंद करने का निर्णय लिया है. पटना के विभिन्न थाना इलाकों में स्थिति 18 मार्केट को बंद करने का आदेश जिलाधिकारी की ओर से दिया गया है.


पटना डीएम कुमार रवि ने एक कड़ा फैसला लेते हुए कंटेनमेंट जोन के नजदीक होने के कारण इन बाजारों को बंद कर दिया है. इन बाजारों में काफी भारी संख्या में लोगों की भीड़ जमा होने के कारण संक्रमण फैलने का खतरा था. इसके रोकथाम के लिए ही प्रशासन ने इतना बड़ा कदम उठाया है. रेड ज़ोन में रहने के कारण पटना के लोगों में पहले से डर का माहौल है. बुधवार को अगमकुआं इलाके से नया मरीज मिला था. उसके साथ ही राजाबाजार और आज एक बार फिर से खाजपुरा से एक नया मरीज मिल गया है. जिसके कारण प्रशासनिक कंधों पर जिम्मेदारियां और भी ज्यादा बढ़ गई हैं. जिलाधिकारी कुमार रवि ने नए आदेश को इन इलाकों में सुनिश्चित कराने का निर्देश अपने अधिकारियों को दिया है. अनुमंडल पदाधिकारी और थानाध्यक्ष को सख्त निर्देश दिए गए हैं.


ये बड़े मार्केट रहेंगे बंद -


-बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र में हरिहर चेंबर

-कोतवाली थाना अंतर्गत चांदनी मार्केट और मौर्या कंपलेक्स

-पाटलिपुत्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत गोसाईंटोला रोड मार्केट

-शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत राजा बाजार मार्केट

-हवाई अड्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत शेखपुरा बाजार, राजा बाजार, खाजपुरा बाजार और जगदेव पथ बाजार

-श्रीकृष्णापुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत वर्मा सेंटर मार्केट

-गर्दनीबाग थाना क्षेत्र अंतर्गत चितकोहरा मार्केट

-कदमकुआं थाना क्षेत्र अंतर्गत चूड़ी मार्केट

-पीरबहोर थाना क्षेत्र अंतर्गत हथुआ मार्केट, खेतान मार्केट और बाकरगंज मार्केट

-परसा बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत कुरथौल बाजार, परसा और इतवार पुर बाजार

टैग्स