ब्रेकिंग
पटना के Barista और Starbucks में खाद्य विभाग की छापेमारी, 15 हजार से ज्यादा का एक्सपायर्ड सामान नष्ट✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में घोड़ों की रेस, जीतने वाले को मिलेगी सफेद थार, सामने आई गाड़ी की तस्वीर✦सम्राट चौधरी के साथ चल रहे थे स्वास्थ्य मंत्री निशांत, CM की सिक्योरिटी ने धक्का देकर साइड किया✦बेतिया सेनको गोल्ड शोरूम लूटकांड का CCTV फुटेज आया सामने, 40 करोड़ के गहने लूटकर फरार हुए 8 बदमाश✦अनंत सिंह का जबरा फैन! समस्तीपुर से 130 KM दौड़कर पहुंचा मोकामा, खून से बनाई विधायक और बेटी-दामाद की तस्वीर✦पटना के Barista और Starbucks में खाद्य विभाग की छापेमारी, 15 हजार से ज्यादा का एक्सपायर्ड सामान नष्ट✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में घोड़ों की रेस, जीतने वाले को मिलेगी सफेद थार, सामने आई गाड़ी की तस्वीर✦सम्राट चौधरी के साथ चल रहे थे स्वास्थ्य मंत्री निशांत, CM की सिक्योरिटी ने धक्का देकर साइड किया✦बेतिया सेनको गोल्ड शोरूम लूटकांड का CCTV फुटेज आया सामने, 40 करोड़ के गहने लूटकर फरार हुए 8 बदमाश✦अनंत सिंह का जबरा फैन! समस्तीपुर से 130 KM दौड़कर पहुंचा मोकामा, खून से बनाई विधायक और बेटी-दामाद की तस्वीर

पटना: डिलीवरी ब्वॉय को लगेगा कोरोना का टीका, प्रमंडलीय आयुक्त संजय अग्रवाल का आदेश

PATNA: कोरोनाकाल में होम डिलीवरी का प्रचलन बढ़ा है। अमेजन, फ्लिपकार्ट जोमाॅटो स्विग्गी जैसी विभिन्न कंपनियां और कुरियर कंपनियों के द्वारा घर और कार्यालय में विभिन्न सामग्रियों

पटना: डिलीवरी ब्वॉय को लगेगा कोरोना का टीका, प्रमंडलीय आयुक्त संजय अग्रवाल का आदेश
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: कोरोनाकाल में होम डिलीवरी का प्रचलन बढ़ा है। अमेजन, फ्लिपकार्ट जोमाॅटो स्विग्गी जैसी विभिन्न कंपनियां और कुरियर कंपनियों के द्वारा घर और कार्यालय में विभिन्न सामग्रियों की होम डिलीवरी की जा रही है। इन कंपनियों के कर्मचारियों के लिए कोरोना का टीकाकरण जरूरी है। जिसे लेकर प्रमंडलीय आयुक्त संजय कुमार अग्रवाल ने वैक्सीनेशन की व्यवस्था कराने का निर्देश जिला पदाधिकारी को दिया है। कोविड-19 के मद्देनजर सुरक्षा के दृष्टिकोण से यह फैसला लिया गया है।


होम डिलीवरी करने वाले सभी कंपनियों और प्रतिष्ठानों के कर्मचारियों के लिए विशेष शिविर लगाकर वैक्सीनेशन किया जाएगा। ऐसा देखने को मिल रहा है कि कर्मियों का वैक्सीनेशन कम हुआ है। ऐसी स्थिति में उनकी व घरवालों की सुरक्षा के लिए सभी डिलीवरी ब्यॉज का वैक्सीनेशन आवश्यक है।


अमेजन, फ्लिपकार्ट, मंतरा, डोमिनोज, जोमाॅटो, स्विगी एवं कुरियर सर्विस इत्यादि होम डिलीवरी करने वाले सभी कंपनियों / प्रतिष्ठानों के सभी कर्मियों को कोविड-19 वैक्सीनेशन लगाया जाएगा। इसके लिए विशेष शिविर लगाया जाएगा। इस संबंध में प्रमंडलीय आयुक्त संजय कुमार अग्रवाल ने जिला पदाधिकारी को निर्देश दिया है। उन्होंने कहा है कि वैक्सीनेशन के लिए विशेष व्यवस्था की जाए एवं तिथि निर्धारित कर सभी कंपनियों से बात कर यथाशीघ्र वैक्सीनेशन कराने का कार्य शुरू किया जाए।

प्रमंडलीय आयुक्त ने बताया कि सभी कंपनी के होम डिलीवरी कर्मियों का आसानी से टीका लगाया जा सके इसके लिए विशेष शिविर लगाया जाएगा। वैक्सीनेशन के लिए डिलीवरी कर्मियों की संख्या अधिक होने पर कंपनी से समन्वय कर व्यवस्था की जाएगी। डिलीवरी कर्मियों का काम प्रभावित न हो इसका भी ख्याल रखा जाएगा। रात्रि पाली में वैक्सीनेशन का कार्य कराया जाएगा। विभिन्न प्रकार के समानों की होम डिलीवरी करने वाले सभी कर्मियों का वैक्सीनेशन कराने का निदेश दिया गया है। ताकि कोई भी व्यक्ति जो होम डिलीवरी के लिए किसी समग्री का आर्डर करते हैं वह बिना डर व शक के आर्डर कर सकें।