ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : एक गलती और वोट बेकार! 6 सवालों में समझिए बैलेट पेपर से रिजल्ट तक का पूरा खेल✦Bihar MLC Election : बिहार MLC चुनाव का काउंटडाउन खत्म, 993 बूथों पर कल होगा मतदान; जानिए किस सीट पर कितने उम्मीदवार✦Bihar STET 2026 : STET अभ्यर्थी ध्यान दें! 4 नवंबर का एग्जाम टला, अब इस तारीख को होगा पेपर; जानिए नया एडमिट कार्ड कब आएगा?✦Bihar News : बिहार में 98 लाख रुपये के फर्जी वेतन भुगतान का मामला, भागलपुर के DEO पर गिरी गाज✦Bihar News: पटना में मूर्ति विसर्जन के दौरान खूनी वारदात, युवक को पहले चाकू से गोदा फिर मारी गोली; अस्पताल में मौत✦Bihar MLC Election 2026 : एक गलती और वोट बेकार! 6 सवालों में समझिए बैलेट पेपर से रिजल्ट तक का पूरा खेल✦Bihar MLC Election : बिहार MLC चुनाव का काउंटडाउन खत्म, 993 बूथों पर कल होगा मतदान; जानिए किस सीट पर कितने उम्मीदवार✦Bihar STET 2026 : STET अभ्यर्थी ध्यान दें! 4 नवंबर का एग्जाम टला, अब इस तारीख को होगा पेपर; जानिए नया एडमिट कार्ड कब आएगा?✦Bihar News : बिहार में 98 लाख रुपये के फर्जी वेतन भुगतान का मामला, भागलपुर के DEO पर गिरी गाज✦Bihar News: पटना में मूर्ति विसर्जन के दौरान खूनी वारदात, युवक को पहले चाकू से गोदा फिर मारी गोली; अस्पताल में मौत

PATNA CRIME: धनरूआ में गोली मारकर एक व्यक्ति की हत्या, गुस्साएं लोगों ने घर और फसलों में लगाई आग

PATNA: धनरूआ के ज्योति चक गांव में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। मृतक की पहचान 40 वर्षीय धर्मवीर पासवान के रूप में हुई है। परिजनों ने एक नामजद और कई अज्ञात के ख

PATNA CRIME: धनरूआ में गोली मारकर एक व्यक्ति की हत्या, गुस्साएं लोगों ने घर और फसलों में लगाई आग
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: धनरूआ के ज्योति चक गांव में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। मृतक की पहचान 40 वर्षीय धर्मवीर पासवान के रूप में हुई है। परिजनों ने एक नामजद और कई अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। 


धर्मवीर पासवान पर दो वर्ष पूर्व सुबल यादव की हत्या का आरोपी था। परिजनों का आरोप है कि सुबल यादव के बेटे ने बदला लेने के लिए धर्मवीर पासवान की हत्या की है। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने एक व्यक्ति के घर और फसल में आग लगा दी। ग्रामीणों ने पुलिस को गांव में घुसने से भी रोका। जिससे पुलिस और ग्रामीणों के बीच विवाद हो गया। 


पुलिस ने घटनास्थल से गोली के चार खोखे बरामद किए हैं। अग्निशमन दस्ते को बुलाकर घर और फसल में लगी आग को बुझाया गया। गांव में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। एफएसएल टीम और टेक्निकल साक्ष्य के आधार पर इस केस की जांच शुरू कर दी गई है। एक नामजद और कई अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। 


मिली जानकारी के अनुसार मृतक धर्मवीर पासवान सुबल यादव की हत्या का आरोपी था, जिसकी दो वर्ष पूर्व हत्या हुई थी। ग्रामीणों और पुलिस के बीच विवाद हुआ क्योंकि ग्रामीणों ने पुलिस को गांव में घुसने से रोका था। दो जातियों के बीच तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। मसौढ़ी के डीएसपी कन्हैया सिंह ने इस घटना की जानकारी दी। यह घटना बदले की भावना से की गई हत्या का मामला प्रतीत होता है, जिसमें पुरानी दुश्मनी के चलते एक व्यक्ति की जान ले ली गई। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।