ब्रेकिंग
बिहार के लिए बड़ी खुशखबरी: रक्सौल से हल्दिया 6-लेन एक्सप्रेसवे के निर्माण ने पकड़ी रफ्तार, 11 जिलों को मिलेगा फायदा✦नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन को मिली मंजूरी, गुजरात-बिहार समेत 4 राज्यों को होगा फायदा, इन स्टेशनों पर होगा ठहराव✦प्यार अंधा होता है... पर इतना भी नहीं, 60 वर्ष के बुजुर्ग ने 37 साल छोटी लड़की से रचाई शादी; बिहार का VIDEO वायरल✦पटना में कांग्रेस का विरोध मार्च: विधानसभा के पास बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश, वाटर कैनन का इस्तेमाल✦बागमती नदी की उप धारा में नाव पलटी, हादसे के बाद 15 वर्षीय लड़की लापता; 13 लोगों ने तैरकर बचाई जान✦बिहार के लिए बड़ी खुशखबरी: रक्सौल से हल्दिया 6-लेन एक्सप्रेसवे के निर्माण ने पकड़ी रफ्तार, 11 जिलों को मिलेगा फायदा✦नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन को मिली मंजूरी, गुजरात-बिहार समेत 4 राज्यों को होगा फायदा, इन स्टेशनों पर होगा ठहराव✦प्यार अंधा होता है... पर इतना भी नहीं, 60 वर्ष के बुजुर्ग ने 37 साल छोटी लड़की से रचाई शादी; बिहार का VIDEO वायरल✦पटना में कांग्रेस का विरोध मार्च: विधानसभा के पास बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश, वाटर कैनन का इस्तेमाल✦बागमती नदी की उप धारा में नाव पलटी, हादसे के बाद 15 वर्षीय लड़की लापता; 13 लोगों ने तैरकर बचाई जान

पटना में कोचिंग विवाद गरमाया: ज्ञान बिंदु एकेडमी के बाहर गोबर फेंकने का वीडियो वायरल, खान सर के लोगों पर शक

Patna Coaching Clash: पटना में ज्ञान बिंदु एकेडमी के बाहर गोबर फेंके जाने का वीडियो वायरल हुआ है, जबकि खान ग्लोबल स्टडीज परिसर के बाहर फायरिंग मामले में खान सर के दो बॉडीगार्ड गिरफ्तार किए गए हैं और उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

​Patna Coaching Clash
पटना कोचिंग विवाद
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Patna Coaching Clash: राजधानी पटना में कोचिंग संस्थानों को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। रौशन आनंद की कोचिंग ज्ञान बिंदु एकेडमी के बाहर गोबर फेंके जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस घटना के बाद आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं और मामला और अधिक तूल पकड़ता जा रहा है।


वायरल वीडियो में कोचिंग के बाहर गोबर फेंके जाने की घटना देखी जा सकती है। हालांकि, इस मामले में अभी तक यह स्पष्ट रूप से पुष्टि नहीं हुई है कि इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं। सोशल मीडिया पर कुछ आरोप खान सर से जुड़े लोगों पर लगाए जा रहे हैं, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।


इस बीच पटना के मुसल्लहपुर स्थित खान ग्लोबल स्टडीज परिसर के सामने फायरिंग से जुड़े मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कदमकुआं थाना क्षेत्र में दर्ज इस केस में खान सर पर भी मामला दर्ज किया गया है। वायरल वीडियो में एक बॉडीगार्ड को .315 बोर (मॉडिफाइड राइफल) से फायरिंग करते हुए देखा गया है। करीब 38 सेकंड के इस वीडियो में दो से तीन राउंड फायरिंग की बात सामने आई है।


पुलिस ने कार्रवाई करते हुए खान सर के दो बॉडीगार्ड प्रदीप कुमार और शालेश्वर प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया। टाउन डीएसपी ने मामले में खान सर के खिलाफ केस दर्ज होने की पुष्टि की है और उनकी तलाश जारी है।


बता दें कि यह पूरी घटना मंगलवार रात (2 जून) की बताई जा रही है। मुसल्लहपुर स्थित खान ग्लोबल स्टडीज परिसर के पास बड़ी संख्या में लोगों ने हंगामा और पथराव किया था। इस दौरान फायरिंग और मारपीट की भी घटना हुई। हमले में स्टाफ सदस्य सह गार्ड चुनचुन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस मामले में पहले ही कदमकुआं थाना में केस दर्ज किया गया था। इसके बाद ज्ञान बिंदु के संचालक सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।


घटना के बाद से दोनों पक्षों के बीच तनाव लगातार बना हुआ है। छात्रों द्वारा गिरफ्तार लोगों की रिहाई की मांग की जा रही है, जबकि पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है। अब आगे इस मामले में क्या कार्रवाई होती है, इस पर सभी की नजर बनी हुई है। खान सर के खिलाफ पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है ऐसे में किसी भी वक्त उनकी गिरप्तारी हो सकती है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता