ब्रेकिंग
सीवान SP पूरन कुमार झा की बहन सपना झा बनीं SDO, BPSC में 201वीं रैंक हासिल कर तीसरे प्रयास में पाई सफलताभरत तिवारी एनकाउंटर मामला पहुंचा मानवाधिकार आयोग, निष्पक्ष जांच की उठी मांगNEET UG 2026 री-एग्जाम से पहले बिहार में EOU अलर्ट, 135 संदिग्धों पर कड़ी नजर; सोशल मीडिया की निगरानी तेज‘भरत तिवारी के परिजनों से जाकर माफी मांगें मुख्यमंत्री’, सीएम सम्राट चौधरी को तेजस्वी यादव की नसीहतBPSC 70वीं परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, इतने अभ्यर्थी हुए सलेक्ट; श्रद्धा पांडेय बनीं टॉपरसीवान SP पूरन कुमार झा की बहन सपना झा बनीं SDO, BPSC में 201वीं रैंक हासिल कर तीसरे प्रयास में पाई सफलताभरत तिवारी एनकाउंटर मामला पहुंचा मानवाधिकार आयोग, निष्पक्ष जांच की उठी मांगNEET UG 2026 री-एग्जाम से पहले बिहार में EOU अलर्ट, 135 संदिग्धों पर कड़ी नजर; सोशल मीडिया की निगरानी तेज‘भरत तिवारी के परिजनों से जाकर माफी मांगें मुख्यमंत्री’, सीएम सम्राट चौधरी को तेजस्वी यादव की नसीहतBPSC 70वीं परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, इतने अभ्यर्थी हुए सलेक्ट; श्रद्धा पांडेय बनीं टॉपर

पटना सिविल कोर्ट ट्रांसफार्मर ब्लास्ट मामला, मानवाधिकार आयोग में याचिका दायर, बिजली विभाग के पदाधिकारियों पर कार्रवाई की मांग

MUZAFFARPUR: पटना सिविल कोर्ट ट्रांसफार्मर ब्लास्ट मामले को लेकर मानवाधिकार आयोग में याचिका दायर की गयी है और मामले की उच्चस्तरीय जांच किये जाने और बिजली विभाग के पदाधिकारियों

पटना सिविल कोर्ट ट्रांसफार्मर ब्लास्ट मामला, मानवाधिकार आयोग में याचिका दायर, बिजली विभाग के पदाधिकारियों पर कार्रवाई की मांग
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUZAFFARPUR: पटना सिविल कोर्ट ट्रांसफार्मर ब्लास्ट मामले को लेकर मानवाधिकार आयोग में याचिका दायर की गयी है और मामले की उच्चस्तरीय जांच किये जाने और बिजली विभाग के पदाधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की गयी है। मुजफ्फरपुर के मानवाधिकार मामलों के अधिवक्ता एस. के. झा ने राष्ट्रीय एवं राज्य मानवाधिकार आयोग में इस संबंध में याचिका दायर की है। 


पटना सिविल कोर्ट परिसर में हुए ट्रांसफार्मर ब्लास्ट मामला मानवाधिकार आयोग पहुंचा। इस घटना में एक अधिवक्ता की मौत हो गई जबकि आधा दर्जन से अधिक अधिवक्ता और मुंशी घायल हो गये। मुजफ्फरपुर के मानवाधिकार मामलों के अधिवक्ता एस. के. झा ने इस पुरे मामले के सम्बंध में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग, नई दिल्ली एवं बिहार मानवाधिकार आयोग, पटना में अलग-अलग याचिका दायर की है। 


याचिका दायर कर मामले की उच्चस्तरीय जाँच की मांग की गयी है। साथ ही बिजली विभाग के पदाधिकारियों पर कार्रवाई की माँग की गई है। वही मृतक एवं घायलों के परिजनों को आपदा राहत कोष सहित सरकार के अन्य विभागों से मिलने वाली आर्थिक सहायता एवं मुआवजे की माँग की गयी है। मानवाधिकार के अधिवक्ता एस. के. झा ने बताया कि यह घटना बिजली विभाग की लापरवाही के कारण हुई है। इस लापरवाही के कारण आज हमनें एक विद्वान साथी को खो दिया है।


टैग्स
रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता