ब्रेकिंग
Bihar Job Vacancy 2026 : बिहार में 575 पदों पर होगी बहाली, तीन साल की नौकरी और मोटी सैलरी; जानिए योग्यता और आवेदन प्रक्रिया✦CCTV फुटेज देने से किया इनकार तो टूटा दबंगों का कहर, दुकान में पेट्रोल डालकर लगा दी आग; 35 लाख की संपत्ति स्वाहा✦ Bihar News: बिहार में बाढ़ के बाद नदियों में जमा बालू और गाद से होगी कमाई! 22 जिलों में ड्रोन से सर्वे, सरकार तैयार करेगी नीलामी का प्लान✦Bihar JDU News : बिहार JDU में आखिर क्या चल रहा है? अभिषेक झा ने सम्राट चौधरी और संजय झा से की बात, 5 नवंबर पर टिकी नजरें✦Bihar News : बिहार NDA में फिर बढ़ी रार! MLC चुनाव में JDU की हार के बाद BJP के करीब पहुंचे दो निर्दलीय, क्या 2020 दोहराएगा इतिहास?✦Bihar Job Vacancy 2026 : बिहार में 575 पदों पर होगी बहाली, तीन साल की नौकरी और मोटी सैलरी; जानिए योग्यता और आवेदन प्रक्रिया✦CCTV फुटेज देने से किया इनकार तो टूटा दबंगों का कहर, दुकान में पेट्रोल डालकर लगा दी आग; 35 लाख की संपत्ति स्वाहा✦ Bihar News: बिहार में बाढ़ के बाद नदियों में जमा बालू और गाद से होगी कमाई! 22 जिलों में ड्रोन से सर्वे, सरकार तैयार करेगी नीलामी का प्लान✦Bihar JDU News : बिहार JDU में आखिर क्या चल रहा है? अभिषेक झा ने सम्राट चौधरी और संजय झा से की बात, 5 नवंबर पर टिकी नजरें✦Bihar News : बिहार NDA में फिर बढ़ी रार! MLC चुनाव में JDU की हार के बाद BJP के करीब पहुंचे दो निर्दलीय, क्या 2020 दोहराएगा इतिहास?

पटना सिटी में मूर्ति विसर्जन के दौरान दो पक्ष आपस में भिड़े, पथराव के बाद हुआ हंगामा, लोगों को पुलिस ने शांत कराया

PATNA CITY: सोमवार की देर रात पटना सिटी में भगवान राम की मूर्ति विसर्जन के दौरान दो पक्ष आपस में भिड़ गये। इस दौरान जमकर पथराव हुआ। खाजेकलां के नवाब बहादुर इलाके में भगदड़ की

पटना सिटी में मूर्ति विसर्जन के दौरान दो पक्ष आपस में भिड़े, पथराव के बाद हुआ हंगामा, लोगों को पुलिस ने शांत कराया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA CITY: सोमवार की देर रात पटना सिटी में भगवान राम की मूर्ति विसर्जन के दौरान दो पक्ष आपस में भिड़ गये। इस दौरान जमकर पथराव हुआ। खाजेकलां के नवाब बहादुर इलाके में भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गयी। घटना की सूचना मिलती ही मौके पर भारी संख्या में पुलिस टीम पहुंची जिसके बाद काफी मशक्कत के बाद लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया गया। जिसके बाद शोभा यात्रा को आगे की ओर बढाया गया। 


घटना के संबंध में बताया जाता है कि पटनासिटी के आलमगंज थाना क्षेत्र के नई सड़क नवाब बहादुर रोड और बेलबरगंज इलाके में सोमवार की देर रात  भगवान राम की मूर्ति विसर्जन के दौरान DJ बजाने को लेकर दो पक्ष आपस में भीड़ गए जिसके बाद पत्थराव शुरू हो गई। इस दौरान आस-पास की कई दुकानें क्षतिग्रस्त हो गयी। कई लोग भी घायल हो गये। हंगामे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को समझा-बुझाकर कर शांत कराया।


स्थिति को देखते हुए इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है इलाके में पुलिस की टीम कैम्प कर रही है। मूर्ति विसर्जन में शामिल लोगों का आरोप है कि गुलजारबाग सब्जी मंडी में आयोजित श्री अखण्ड पाठ के समापन के बाद मूर्ति विसर्जन के लिए लोग निकले थे। नई सड़क, पश्चिम दरवाजा और बेलवर गंज होते हुए भद्र घाट की ओर जा रहे थे। 


तभी मूर्ति विसर्जन के दौरान डीजे पर बज रहा गाना कुछ लोगों को नागवार गुजरा। जिसके बाद वे पथराव करने लगे। इसे लेकर दोनों पक्ष आपस में भिड़ गये। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह लोगों को शांत कराया। हालांकि पुलिस डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद को अफवाह बता रही है। इलाके में शांति व्यवस्था बहाल कराने में पुलिस जुटी है। लोगों से भी शांति बरतने की अपील की जा रही है।  







टैग्स
रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता