ब्रेकिंग
केंद्र सरकार पर जमकर बरसे पप्पू यादव, प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह से मांगा इस्तीफा✦Success Story: UPSC में 3 बार मिली नाकामी, चौथे प्रयास में बनीं IAS... पढ़िए बक्सर DM साहिला हीर की दिलचस्प लव स्टोरी✦नेपाल में बाढ़ को लेकर बिहार और उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट, केंद्र सरकार ने जारी की स्पेशल एडवाइजरी✦भारत-नेपाल सीमा से 24 दक्षिण कोरियाई नागरिक गिरफ्तार, टूरिस्ट वीजा पर धार्मिक गतिविधियों का आरोप✦गंगा पर बनेगा 4,250 करोड़ का मेगा ब्रिज, 30 KM तक घटेगी दूरी, पटना समेत 5 जिलों को होगा फायदा✦केंद्र सरकार पर जमकर बरसे पप्पू यादव, प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह से मांगा इस्तीफा✦Success Story: UPSC में 3 बार मिली नाकामी, चौथे प्रयास में बनीं IAS... पढ़िए बक्सर DM साहिला हीर की दिलचस्प लव स्टोरी✦नेपाल में बाढ़ को लेकर बिहार और उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट, केंद्र सरकार ने जारी की स्पेशल एडवाइजरी✦भारत-नेपाल सीमा से 24 दक्षिण कोरियाई नागरिक गिरफ्तार, टूरिस्ट वीजा पर धार्मिक गतिविधियों का आरोप✦गंगा पर बनेगा 4,250 करोड़ का मेगा ब्रिज, 30 KM तक घटेगी दूरी, पटना समेत 5 जिलों को होगा फायदा

पटना ट्रैफिक पुलिस की बड़ी लापरवाही आई सामने, कार के मालिक को भेज दिया हेलमेट का चालान

पटना में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां कार के मालिक को हेलमेट न पहनने के कारण चालान भेज दिया गया। यह चालान बेबी जायसवाल की कार के लिए भेजा गया, जो कि उनके घर के गैराज में खड़ी थी और सड़कों पर नहीं दौड़ रही थी।

BIHAR
पुलिस की लापरवाही
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पटना में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है जहां घर में लगी कार का चालान कट गया। वो भी हेलमेट नहीं पहनने का चालान भेज दिया गया। इस चालान को देखकर कार के मालिक भी हैरान रह गये। अब उन्हें पता नहीं चल रहा है कि अब वो क्या करें? चालान जमा करें या फिर छोड़े दे? यह बड़ी लापरवाही पटना ट्रैफिक पुलिस की सामने आई है। 


पुलिस की इस लापरवाही का खामियाजा कार ऑर्नर को भुगतना पड़ रहा है। कार के मालिक को हेलमेट नहीं पहनने का चालान भेज दिया गया है। यह कोई पहली लापरवाही नहीं है इससे पहले भी इसी तरह का चालान वाहन मालिकों को भेजा जा चुका है। तब यह मीडिया में सुर्खियां भी बनी थी। आज फिर पटना यातायात पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 


इस बार पटना के बेऊर इलाके में रहने वाली बेबी जायसवाल की कार का एक हजार रूपये का ई-चालान काट दिया गया। कार का रजिस्ट्रेशन नंबर BR01HE/3838 है। 15 मार्च को बेबी जायसवाल के मोबाइल पर बिना हेलमेट बाइक चलाने का चालान काटा गया। जबकि उनके नाम से कोई बाइक नहीं है। सिर्फ एक कार ही बेबी जायसवाल के नाम से जो उनके घर में लगी हुई थी। कार सड़क पर निकाली भी नहीं गई थी। 


पीड़ित ने इस बात की शिकायत ट्रैफिक थाने में दर्ज करायी। इस मामले पर ट्रैफिक डीएसपी 3 अजीत कुमार ने बताया कि इस तरह का मामला सामने आते ही संशोधन किया जाता है। चालान में सुधार के लिए पटना के ट्रैफिक एसपी कार्यालय में ग्रीवेंस सेल बना हुआ है। उन्होंने कहा कि कार ऑनर की शिकायत के बाद चालान में सुधार किया जाएगा। अब देखने वाली बात यह होगी कि कार मालिक के चालान में सुधार कब तक हो पाता है।  





टैग्स