ब्रेकिंग
विक्रमशिला सेतु पर इस दिन से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, समानांतर पॉन्टून ब्रिज बनाने की केंद्र से मांग‘Reel में उलझाकर युवाओं को बनाया जा रहा मजदूर’, राहुल गांधी ने सोशल मीडिया को बताया 21वीं सदी का नशापूजा का प्रसाद खाते ही बिगड़ी 100 से ज्यादा लोगों की तबीयत, गांव में मची अफरातफरी; उल्टी-दस्त से हड़कंप‘हत्यारों को सजा मिलने तक जारी रहेगा संघर्ष’, रोहतास में हत्या के बाद पीड़ित परिवार से मिले तेजस्वीमुकेश सहनी का बड़ा ऐलान... 2027 से पहले निषाद आरक्षण नहीं मिला तो ‘वोट नहीं’, गंगाजल हाथ में लेकर दिलाया संकल्पविक्रमशिला सेतु पर इस दिन से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, समानांतर पॉन्टून ब्रिज बनाने की केंद्र से मांग‘Reel में उलझाकर युवाओं को बनाया जा रहा मजदूर’, राहुल गांधी ने सोशल मीडिया को बताया 21वीं सदी का नशापूजा का प्रसाद खाते ही बिगड़ी 100 से ज्यादा लोगों की तबीयत, गांव में मची अफरातफरी; उल्टी-दस्त से हड़कंप‘हत्यारों को सजा मिलने तक जारी रहेगा संघर्ष’, रोहतास में हत्या के बाद पीड़ित परिवार से मिले तेजस्वीमुकेश सहनी का बड़ा ऐलान... 2027 से पहले निषाद आरक्षण नहीं मिला तो ‘वोट नहीं’, गंगाजल हाथ में लेकर दिलाया संकल्प

Patna News: चलती कार की स्टेयरिंग हुई जाम, नहर में पलटी गाड़ी; बाल-बाल बचे छात्र

Patna News: राजधानी पटना में जानीपुर थाना क्षेत्र के नहरपुरा के पास रविवार की दोपहर बड़ा हादसा टल गया। बताया जा रहा है कि अचानक एक कार की स्टेयरिंग जाम हो गयी और गाड़ी अनियंत्रित होकर सोन नहर में पलट गयी।

Patna News
पटना न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
2 मिनट

Patna News: राजधानी पटना में जानीपुर थाना क्षेत्र के नहरपुरा के पास रविवार की दोपहर बड़ा हादसा टल गया। बताया जा रहा है कि अचानक एक कार की स्टेयरिंग जाम हो गयी और गाड़ी अनियंत्रित होकर सोन नहर में पलट गयी। हादसे के समय कार में तीन युवक सवार थे, जिन्होंने समझदारी दिखाते हुए तुरंत दरवाजा खोल छलांग लगा दी। इससे तीनों को हल्की चोट आई पर उनकी जान बच गई।


जानकारी के मुताबिक, पटना के नौबतपुर से एम्स की ओर जा रही कार का स्टेयरिंग अचानक फेल हो गयी। अनियंत्रित होकर कार पहले एक पोल से टकराई और फिर नहर में गिर गई। वहीं, गाड़ी और उसमें सवार लोगों की पहचान हो गई। गाड़ी में मुजफ्फरपुर के भीखनपुर निवासी राजन कुमार, शुभम शेखर और उनके मित्र सोनू सवार थे। 


बता दें कि इस घटना के समय घटनास्थल पर मौजूद युवक अविनाश यादव ने गाड़ी को नहर में गिरते देख खुद भी छलांग लगा दिया कि कहीं गाड़ी में लोग फंसे होंगे। बाद में पता चला कि तीनों यात्री सुरक्षित बाहर निकल चुके थे। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। 


घटना की सूचना पर जानीपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया। थानेदार ने बताया कि हादसे में कोई घायल नहीं हुआ है और तीनों युवक पूरी तरह सुरक्षित हैं। तीनों युवक जानीपुर के वास्तु विहार में रहकर पढ़ाई करते है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।