ब्रेकिंग
बिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट

पटना: कैसिल विमान के यात्रियों के लिए नई फ्लाइट, नहीं मिला बम

PATNA : गुरुवार को पटना से दिल्ली जा रही इंडिगो फ्लाइट में बम की खबर सामने आई थी, जिसके बाद फ्लाइट को कैंसिल कर दिया गया था। अब कैसिल विमान के यात्रियों के लिए नई फ्लाइट की व्यवस्थ

पटना: कैसिल विमान के यात्रियों के लिए नई फ्लाइट, नहीं मिला बम
First Bihar
2 मिनट

PATNA : गुरुवार को पटना से दिल्ली जा रही इंडिगो फ्लाइट में बम की खबर सामने आई थी, जिसके बाद फ्लाइट को कैंसिल कर दिया गया था। अब कैसिल विमान के यात्रियों के लिए नई फ्लाइट की व्यवस्था कर दी गई है। आपको बता दें, इन यात्रियों को सुबह 8:45 बजे और 9 बजे की फ्लाइट से दिल्ली भेजा जाएगा। 



दरअसल, 6E 2126 विमान को बम की अफवाह के कारण कैंसिल किया गया था। खबर यात्रियों तक पहुंचते ही उनके बीच हड़कंप मच गया था, जिसके बाद बम निरोधक दस्ते ने पटना एयरपोर्ट और विमान की जांच की थी। हालांकि जांच में बम नहीं मिला है।



बताया गया था, इंडिगो की फ्लाइट पर अपने पैरंट्स के साथ सवार होने वाले एक युवक ने अपने पास बम होने की बात कही थी। इसके बाद फ्लाइट में अफरा-तफरी मच गई थी। आपको बता दें, इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6e 2126 दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली थी। पटना एयरपोर्ट पर बम निरोधक दस्ते को बुला लिया गया था और चेकिंग जारी थी। लेकिन फ्लाइट में बम नहीं मिला। अब कैसिल विमान के यात्रियों के लिए नई फ्लाइट की व्यवस्था कर दी गई है। आपको बता दें, इन यात्रियों को सुबह 8:45 बजे और 9 बजे की फ्लाइट से दिल्ली भेजा जाएगा। 



टैग्स