ब्रेकिंग
बिहार में पूर्व वार्ड पार्षद के घर बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, दहशत में परिवार; CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस✦Bihar Politics : जीतन राम मांझी के ‘तेलचट्टा’ बयान पर चिराग पासवान का हमला, बोले- युवाओं को ऐसे शब्दों से संबोधित करना जायज नहीं, कुछ लोग ...✦अश्लील वीडियो देखा है, FIR दर्ज हो गई है...’ जेल भेजने की धमकी देकर शातिर ठगों ने युवती से ऐंठे एक लाख रुपये✦बिहार में सफर करना होगा महंगा... इन पुलों और स्टेट हाईवे पर लगेगा टोल टैक्स, जानें क्या है नया नियम✦Patna Protest : पटना में अब कहीं भी धरना-प्रदर्शन किया तो होगी कार्रवाई, इस जगह के अलावा सड़क पर उतरना पड़ेगा भारी✦बिहार में पूर्व वार्ड पार्षद के घर बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, दहशत में परिवार; CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस✦Bihar Politics : जीतन राम मांझी के ‘तेलचट्टा’ बयान पर चिराग पासवान का हमला, बोले- युवाओं को ऐसे शब्दों से संबोधित करना जायज नहीं, कुछ लोग ...✦अश्लील वीडियो देखा है, FIR दर्ज हो गई है...’ जेल भेजने की धमकी देकर शातिर ठगों ने युवती से ऐंठे एक लाख रुपये✦बिहार में सफर करना होगा महंगा... इन पुलों और स्टेट हाईवे पर लगेगा टोल टैक्स, जानें क्या है नया नियम✦Patna Protest : पटना में अब कहीं भी धरना-प्रदर्शन किया तो होगी कार्रवाई, इस जगह के अलावा सड़क पर उतरना पड़ेगा भारी

पटना में बुलडोजर कार्रवाई के विरोध में प्रदर्शन, मंत्री संतोष सुमन का काफिला घेरा

पटना में बुलडोजर कार्रवाई के विरोध में प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर हंगामा किया। मंत्री संतोष सुमन का काफिला घेर लिया गया और पुलिस ने उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला। प्रदर्शन का मुख्य आरोप था कि कई गरीब परिवार बेघर हो रहे हैं।

bihar
बुलडोजर एक्शन पर विरोध
© social media
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पटना में रविवार को बुलडोजर एक्शन के विरोध में बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए और हंगामा करने लगे। यह विरोध प्रदर्शन वीरचंद पटेल पथ के पास हुआ, जहां प्रदर्शनकारियों ने बुलडोजर कार्रवाई को तुरंत रोकने की मांग करते हुए मंत्री संतोष सुमन के गाड़ी का घेराव कर जमीन पर लेटने लगे। जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। 


रविवार को हुए बुलडोजर एक्शन की कार्रवाई के दौरान लोगों ने जमकर प्रदर्शन किया। जिससे इलाके में यातायात भी प्रभावित हो गया। इसी दौरान बिहार सरकार के मंत्री संतोष सुमन का काफिला उसी रास्ते से गुजर रहा था। मंत्री की गाड़ी देखते ही प्रदर्शनकारियों ने उन्हें घेर लिया और नारेबाजी शुरू कर दी। कुछ प्रदर्शनकारी मंत्री की कार के नीचे लेट गए और जमकर विरोध जताया, जिससे कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।


प्रदर्शन कर रहे लोगों का आरोप है कि बुलडोजर कार्रवाई के कारण कई गरीब परिवार बेघर हो रहे हैं। उनका कहना है कि बिना किसी वैकल्पिक व्यवस्था और पुनर्वास के यह कार्रवाई की जा रही है, जो पूरी तरह गलत है। इसी के विरोध में वे सड़कों पर उतरे हैं।


स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तुरंत पुलिस बल को मौके पर भेजा गया। कोतवाली थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और हालात को काबू में करने का प्रयास किया। पुलिस ने घेराबंदी कर मंत्री संतोष सुमन को सुरक्षित बाहर निकाला और स्थिति को नियंत्रित किया।


टैग्स