ब्रेकिंग
पटना सिटी की महिला डीसीएलआर पर 15 लाख रिश्वत लेने का आरोप, निलंबन की हुई अनुशंसाबिहार पुलिस और सरकार के दावों की हवा निकाल रहे अपराधी, पिकअप ड्राइवर को गोली मारकर लूट लिए एक लाखबिहार में नशे के कारोबार का अजब खेल: जब्त कोडीन कफ सिरप की थाने के मालखाने से हो रही थी सप्लाई, चार पुलिसकर्मी अरेस्ट, SHO सस्पेंडबिहार को एक और अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात, इस दिन झंडी दिखाएंगे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव; जयपुर से दरभंगा की यात्रा होगी सुगमBihar Teacher Vacancy 2026 : गेस्ट फैकल्टी सिस्टम खत्म! प्रोफेसर बहाली में नया नियम, मैट्रिक से PhD तक के नंबर से बनेगी मेरिटपटना सिटी की महिला डीसीएलआर पर 15 लाख रिश्वत लेने का आरोप, निलंबन की हुई अनुशंसाबिहार पुलिस और सरकार के दावों की हवा निकाल रहे अपराधी, पिकअप ड्राइवर को गोली मारकर लूट लिए एक लाखबिहार में नशे के कारोबार का अजब खेल: जब्त कोडीन कफ सिरप की थाने के मालखाने से हो रही थी सप्लाई, चार पुलिसकर्मी अरेस्ट, SHO सस्पेंडबिहार को एक और अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात, इस दिन झंडी दिखाएंगे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव; जयपुर से दरभंगा की यात्रा होगी सुगमBihar Teacher Vacancy 2026 : गेस्ट फैकल्टी सिस्टम खत्म! प्रोफेसर बहाली में नया नियम, मैट्रिक से PhD तक के नंबर से बनेगी मेरिट

भैंस के पैसों के विवाद में खूनी खेल: घर में घुसकर महिला की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

Bihar Crime News: पटना में भैंस के लेन-देन को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें एक महिला की जान चली गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पूरा मामला लेन-देन के पुराने विवाद से जुड़ा बताया जा...

भैंस के पैसों के विवाद में खूनी खेल: घर में घुसकर महिला की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार की राजधानी पटना में मामूली लेनदेन का विवाद इतना बढ़ गया कि एक महिला की जान चली गई. भैंस की खरीद-बिक्री को लेकर चल रहे एक लाख रुपये के बकाये विवाद में घर में घुसकर एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई. घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है.


यह घटना पटना के पंचरुखिया थाना क्षेत्र के खरपड़ी गांव की है. जानकारी के अनुसार, 18 जून 2026 की देर रात भैंस के पैसे को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. मृतका की पहचान खरपड़ी गांव निवासी 45 वर्षीय रानी देवी के रूप में हुई है.


परिजनों के मुताबिक, करीब एक साल पहले संजय पासवान ने वीरू पासवान से ढाई लाख रुपये में एक भैंस खरीदी थी. इस सौदे में डेढ़ लाख रुपये का भुगतान कर दिया गया था, जबकि एक लाख रुपये बाकी रह गया था. इसी बकाया रकम को लेकर दोनों पक्षों के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था.


बताया जा रहा है कि गुरुवार की रात करीब दो बजे वीरू पासवान अपने दो साथियों के साथ संजय पासवान के घर पहुंचा. वहां उसने बकाया पैसे की मांग शुरू कर दी. इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी होने लगी.


देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने हथियार निकाल लिया और गोली चला दी. आरोपी ने संजय पासवान को निशाना बनाया था, लेकिन गोली उनकी पत्नी रानी देवी को लग गई.


गोली लगने के बाद रानी देवी गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर गईं. परिवार के लोगों ने आनन-फानन में उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.


घटना के बाद आरोपी वीरू पासवान अपने साथियों के साथ मौके से फरार हो गया. महिला की हत्या की खबर मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए.


सूचना मिलने के बाद पंचरुखिया थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं और फॉरेंसिक टीम की मदद से जांच आगे बढ़ाई जा रही है.


पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शुरुआती जांच में मामला भैंस की खरीद-बिक्री से जुड़े पैसों के विवाद का लग रहा है. परिजनों के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है.