ब्रेकिंग
Bihar MLC Result: नवल यादव से मदन मोहन झा तक... चारों सीटिंग MLC का पत्ता साफ, शिक्षक चुनाव में चौंकाने वाला रिजल्ट✦Bihar Politics : पटना MLC चुनाव में हार के बाद अनंत सिंह का बड़ा बयान, बोले- नीरज जीत चुके हैं, लेकिन बधाई नहीं देंगे; ‘नीरज से अदावत की वजह ‘दुलारचंद केस’!✦Bihar MLC Election Results: एमएलसी चुनाव में किसने मारी बाजी? पटना से दरभंगा तक जानें हर सीट का पूरा अपडेट✦Bihar Politics : 'मैं पढ़ा-लिखा नहीं, नीरज कुमार पढ़े-लिखे हैं...', अनंत सिंह बोले - दिल्ली जाकर मुझे फंसाया; JDU से बगावत नहीं, अनुज को मैं पहचानता तक नहीं था ✦Bihar News: 'जो खुद जमानत पर रहता है...' अनंत सिंह पर नीरज कुमार का तीखा तंज, 2279 वोटों की बढ़त के बाद जीत का दावा✦Bihar MLC Result: नवल यादव से मदन मोहन झा तक... चारों सीटिंग MLC का पत्ता साफ, शिक्षक चुनाव में चौंकाने वाला रिजल्ट✦Bihar Politics : पटना MLC चुनाव में हार के बाद अनंत सिंह का बड़ा बयान, बोले- नीरज जीत चुके हैं, लेकिन बधाई नहीं देंगे; ‘नीरज से अदावत की वजह ‘दुलारचंद केस’!✦Bihar MLC Election Results: एमएलसी चुनाव में किसने मारी बाजी? पटना से दरभंगा तक जानें हर सीट का पूरा अपडेट✦Bihar Politics : 'मैं पढ़ा-लिखा नहीं, नीरज कुमार पढ़े-लिखे हैं...', अनंत सिंह बोले - दिल्ली जाकर मुझे फंसाया; JDU से बगावत नहीं, अनुज को मैं पहचानता तक नहीं था ✦Bihar News: 'जो खुद जमानत पर रहता है...' अनंत सिंह पर नीरज कुमार का तीखा तंज, 2279 वोटों की बढ़त के बाद जीत का दावा

पटना-अयोध्या वंदे भारत एक्सप्रेस का ट्रायल रन पूरा, जल्द जारी होगा रूट और टाइम टेबल

PATNA: राजधानी पटना से लखनऊ होते हुए अयोध्या तक जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का सोमवार को ट्रायल रन हुआ। पटना जंक्शन से पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन तक ट्रेन का ट्रायल

पटना-अयोध्या वंदे भारत एक्सप्रेस का ट्रायल रन पूरा, जल्द जारी होगा रूट और टाइम टेबल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: राजधानी पटना से लखनऊ होते हुए अयोध्या तक जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का सोमवार को ट्रायल रन हुआ। पटना जंक्शन से पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन तक ट्रेन का ट्रायल रन किया गया। सुबह 10.03 बजे ट्रेन पटना जंक्शन से डीडीयू के लिए रवाना हुई और बिना किसी स्टेशन पर रुके 12.10 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पहुंच गई। पटना से पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पहुंचने में ट्रेन को दो घंटे सात मिनट का समय लगा।


वहीं दोपहर 1.45 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से ट्रेन पटना के लिए रवाना हुई लेकिन सकलडीहा में पहले से ही रेलवे ट्रैक पर काम करने के लिए ब्लॉक लिया गया था। इस कारण ट्रेन करीब  डेढ़ घंटे तक कुछमन में रूकी रही। ट्रेन 5.12 बजे शाम को पटना जंक्शन पहुंची। पटना से डीडीयू तक वंदे भारत के लिए रेल ट्रैक पूरी तरह फिट पाया गया और ट्रेन का सफलतापूर्वक ट्रायल संपन्न हो गया।


वंदे भारत का रैक शनिवार को ही राजेंद्र नगर स्टेशन पहुंच गया था। दस बजे से ट्रायल निर्धारित था और 10.03 बजे इसने रवाना किया गया। ट्रेन के शुरू होने की तिथि व समय सारणी अभी तक जारी की गई है। वहीं पटना से कटिहार और किशनगंज के रास्ते पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी तक चलाई जाने वाली वंदे भारत ट्रेन का भी मंगलवार को ट्रायल रन होगा। 6 मार्च को प्रधानमंत्री मोदी बेतिया से इसे हरी झंडी दिखाएंगे।