ब्रेकिंग
बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल

पटना और आरा के बाद गया में फल-फूल रहा अवैध बालू का कारोबार, 4.23 करोड़ का बालू जब्त

GAYA : पटना, आरा और औरंगाबाद जिले में अवैध खनन और बालू के अवैध कारोबार को लेकर सरकार की सख्ती के बाद बिहार के गया जिले में यह धंधा अब फल-फूल रहा है. सोन नदी के बाद बालू माफिया

पटना और आरा के बाद गया में फल-फूल रहा अवैध बालू का कारोबार, 4.23 करोड़ का बालू जब्त
First Bihar
2 मिनट

GAYA : पटना, आरा और औरंगाबाद जिले में अवैध खनन और बालू के अवैध कारोबार को लेकर सरकार की सख्ती के बाद बिहार के गया जिले में यह धंधा अब फल-फूल रहा है. सोन नदी के बाद बालू माफियाओं की नजर अब फल्गु नदी पर है. गया जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 4.23 करोड़ रुपये का बालू जब्त किया है.


गया जिले के बेलागंज थाना क्षेत्र स्थित फल्गु नदी से हो रहे बालू के अवैध खनन, भंडारण और परिवहन के विरुद्ध अधिकारियों के दल ने रविवार को बड़े पैमाने पर छापेमारी की. इस दौरान काफी संख्या में बालू के अवैध भंडारण पाये गये. अवैध बालू के कारोबार करनेवाले 52 लोगों के खिलाफ थाने में प्राथमिकी भी दर्ज करायी गयी.


वहीं, एक लाख 20 हजार 212 सीएफटी अवैध बालू को जब्त किया गया. इसका बाजार मूल्य 4 करोड़ 23 लाख 22 हजार 420 रुपये आंका गया. इस मामले में अवैध कारोबारियों पर 50 लाख 79 हजार 195 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया.


गया जिले के सदर एसडीओ इंद्रवीर कुमार के नेतृत्व में जवानों ने बेलागंज स्थित फल्गु नदी के किनारे सिमरा, श्रीपुर, बरैनी, हसनपुर गांवों के समीप अवैध बालू भंडारण पर छापेमारी की गयी. उक्त जगहों से कुल 13 अवैध बालू भंडारण पाये गये.

रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PANKAJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता