ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा: नहर में डूबने से मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौत, एक अस्पताल में भर्ती✦विनय बिहारी के समर्थन में उतरे कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन, फोन पर सम्राट चौधरी के आश्वासन के बाद धरना समाप्त✦गयाजी में युवक-युवती से बदसलूकी और मारपीट का VIDEO वायरल, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा✦बेगूसराय होटल कांड के मुख्य आरोपी रोहित की गिरफ्तारी की खबर, नेपाल बॉर्डर इलाके से पुलिस ने दबोचा!✦ बेगूसराय होटल कांड को लेकर तेजस्वी ने सरकार पर बोला हमला, कहा..बिहार में अब हैवानों-शैतानों और राक्षसों का राज✦मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा: नहर में डूबने से मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौत, एक अस्पताल में भर्ती✦विनय बिहारी के समर्थन में उतरे कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन, फोन पर सम्राट चौधरी के आश्वासन के बाद धरना समाप्त✦गयाजी में युवक-युवती से बदसलूकी और मारपीट का VIDEO वायरल, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा✦बेगूसराय होटल कांड के मुख्य आरोपी रोहित की गिरफ्तारी की खबर, नेपाल बॉर्डर इलाके से पुलिस ने दबोचा!✦ बेगूसराय होटल कांड को लेकर तेजस्वी ने सरकार पर बोला हमला, कहा..बिहार में अब हैवानों-शैतानों और राक्षसों का राज

ई किस चीज का आंदोलन हो रहा है? मीडिया कर्मी से पूर्व सांसद साधू यादव ने किया सवाल, पूछा..चारों तरफ बंद है का जी

पटना में छात्रों के प्रदर्शन और सुरक्षा व्यवस्था के बीच मानसून सत्र के दौरान विधानसभा का मुख्य गेट बंद कर दिया गया। पूर्व सांसद साधू यादव को भी प्रवेश नहीं मिला। उन्होंने सरकार से छात्रों की मांगों पर विचार करने की अपील की।

बिहार न्यूज
पटना में छात्रों का हंगामा
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA:राजधानी पटना में आज दिनभर भारी हंगामा हुआ। एक तरफ जहां छात्रों और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच पत्थरबाजी हुई तो वही दूसरी ओर बीजेपी कार्यकर्ताओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जमकर मारपीट हुई। जिसके बाद मानसून सत्र के दौरान विधानसभा की सुरक्षा बढ़ा दी गयी। विधानसभा के मेन गेट पर भारी संख्या में सुरक्षा कर्मियों को तैनात कर दिया गया और मुख्य द्वार से आवागमन बंद कर दिया गया। 


इस दौरान पूर्व सांसद साधू यादव जब विधानमंडल जाने के लिए मेन गेट पर पहुंचे तब उन्हें भी रोक दिया गया। मीडिया के कैमरे पर नजर पड़ते ही गाड़ी में बैठे साधू यादव ने शीशा नीचे किया और पत्रकार गणेश सम्राट से ही सवाल करने लगे। कहने लगे कि चारों तरफ बंद है का जी..


फिर साधू यादव ने पूछा कि काहे के लिए रास्ता बंद है, जब मीडिया कर्मी ने रास्ता बंद होने का कारण बताया तब वो कहने लगे कि जब बंदे है तब कहां से विधानसभा जा पाएंगे? फिर पूछने लगे कि ई किस चीज का आंदोलन हो रहा है?


खाली एजुकेशन को लेकर है क्या? आगे उन्होंने कहा कि सरकार को छात्रों की बात को मान लेनी चाहिए। इससे देशभर में नुकसान ही ना हो रहा है। 


दरअसल विधानमंडल में मानसून सत्र चल रहा है, पूर्व सांसद साधू यादव विधानसभा में जाना चाह रहे थे, लेकिन स्टूडेंट के प्रोटेस्ट के कारण विधानसभा का मेन गेट बंद कर दिया गया। जिसके चलते साधू यादव को एंट्री नहीं मिली। वो कहने लगे कि अब कैसे जाएंगे। किसी को भी अंदर जाने की इजाजत नहीं है। 

पटना से गणेश सम्राट की रिपोर्ट