ब्रेकिंग
BIHAR NEWS : HAM ने चिराग को दिया करारा जवाब, देश में सबसे पहले सवर्णों को 10 % आरक्षण की पहल तत्कालीन CM मांझी ने की, बिहार कैबिनेट ने 10 फरवरी 2015 को लिया था फैसला...'धाय-धाय' गोलियों की गड़गड़ाहट से थर्राया घर: 9 लाख के विवाद में दामाद ने ससुर पर की ताबड़तोड़ फायरिंगनेपाल में दर्दनाक हादसा, पोखरा की फेवा झील में गिरी भारतीय नंबर की कार; रक्सौल के 2 युवकों की मौत‘पहले सीढ़ी लाइए, तभी बनेगा फेज’… भागलपुर में बिजली विभाग का अजब फरमान, 16 घंटे गुल रही बिजलीआधी रात भरभराकर गिरा मिट्टी का मकान, मलबे में दबा पूरा परिवार; 12 वर्षीय मासूम की मौतBIHAR NEWS : HAM ने चिराग को दिया करारा जवाब, देश में सबसे पहले सवर्णों को 10 % आरक्षण की पहल तत्कालीन CM मांझी ने की, बिहार कैबिनेट ने 10 फरवरी 2015 को लिया था फैसला...'धाय-धाय' गोलियों की गड़गड़ाहट से थर्राया घर: 9 लाख के विवाद में दामाद ने ससुर पर की ताबड़तोड़ फायरिंगनेपाल में दर्दनाक हादसा, पोखरा की फेवा झील में गिरी भारतीय नंबर की कार; रक्सौल के 2 युवकों की मौत‘पहले सीढ़ी लाइए, तभी बनेगा फेज’… भागलपुर में बिजली विभाग का अजब फरमान, 16 घंटे गुल रही बिजलीआधी रात भरभराकर गिरा मिट्टी का मकान, मलबे में दबा पूरा परिवार; 12 वर्षीय मासूम की मौत

पटना एयरपोर्ट पर यात्री के बैग से 7 जिंदा कारतूस बरामद, पुलिस ने किया गिरफ्तार, पुणे का रहने वाला है संतोष तिवारी

पटना के जय प्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षा जांच के दौरान एक यात्री के हैंड बैग से 7 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। सुरक्षा एजेंसियों ने यात्री को गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

बिहार न्यूज
जांच में जुटी पुलिस
© AI-generated image
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA:पटना के जय प्रकाश नारायण हवाई अड्डा पर सुरक्षा जांच के दौरान एक यात्री के हैंड बैग से 7 जिंदा कारतूस बरामद किया गया। पटना के हवाई अड्डा थाना क्षेत्र के एसएचए स्थित एक्स-बीआईएस मशीन की स्क्रीनिंग के दौरान उप निरीक्षक उदित नारायण ने एक हैंड बैग की स्क्रीनिंग की। 


इस दौरान बैग से 2 नग 380 MK2 लाइव राउंड और 5 नग 9 एमएम के 7 नग जिंदा कारतूस डिटेक्ट किया गया। सुरक्षा कर्मियों ने पैसेंजर को तुरंत  गिरफ्तार किया और बरामद कारतूस को हवाईअड्डा थाने के हवाले किया। मामले की प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। 


बैग से बरामद आधार कार्ड में नाम संतोष तिवारी, आधार कार्ड सं0-482634004487 S.N No. 134/3, Flat No- D-106 Majestique Aqua, Phursungi, Fursungi, Pune, Maharashtra Pin-412308 लिखा हुआ है। उक्त यात्री से जब पूछताछ की गयी कि बैग में यह कारतूस कैसे आया, तब उसने कहा कि इस संबंध में उन्हें कोई जानकारी नहीं हैं। वह बिल्कुल अनजान हैं। कारतूस मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए यात्री को हिरासत में ले लिया और बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में यात्री की पहचान संतोष तिवारी के रूप में हुई, जो महाराष्ट्र के पुणे स्थित फुरसुंगी क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है। 


 इस संदर्भ में हवाईअड्डा थाना कांड सं0-154/26 दिनांक-29.05.26 धारा-25(1-b)a/26 Arms Act दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम संतोष तिवारी आधार कार्ड सं0-482634004487 S.N No. 134/3, Flat No- D-106 Majestique Aqua, Phursungi, Fursungi, Pune, Maharashtra Pin-412308 को गिरफ्तार कर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि बरामद कारतूस किस हथियार से संबंधित हैं और इन्हें यात्री के बैग तक पहुंचाने के पीछे कोई आपराधिक या अन्य उद्देश्य तो नहीं था। 

पटना से सूरज की रिपोर्ट