ब्रेकिंग
तिलक समारोह से लौट रही डांस टीम की कार पलटी, गया में बाल-बाल बची आधा दर्जन नर्तकियों की जान✦नीतीश सेतु पर पोस्टर फाड़ने के मामले में 3 गिरफ्तार, 11 नामजद समेत 150 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज✦कार्तिक पूर्णिमा 2026: पटना में ट्रैफिक रूट बदला, 24 नवंबर को कई रास्तों पर वाहनों की नो-एंट्री, जानें नया ट्रैफिक प्लान✦कोसी नदी पर निर्माणाधीन पुल का गाटर गिरा, बाल-बाल बची बाइक सवार की जान✦छात्राओं के आपत्तिजनक वीडियो मामले में बड़ा एक्शन, घर में छिपा बैठा था शिक्षक; पुलिस ने दबोचा✦तिलक समारोह से लौट रही डांस टीम की कार पलटी, गया में बाल-बाल बची आधा दर्जन नर्तकियों की जान✦नीतीश सेतु पर पोस्टर फाड़ने के मामले में 3 गिरफ्तार, 11 नामजद समेत 150 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज✦कार्तिक पूर्णिमा 2026: पटना में ट्रैफिक रूट बदला, 24 नवंबर को कई रास्तों पर वाहनों की नो-एंट्री, जानें नया ट्रैफिक प्लान✦कोसी नदी पर निर्माणाधीन पुल का गाटर गिरा, बाल-बाल बची बाइक सवार की जान✦छात्राओं के आपत्तिजनक वीडियो मामले में बड़ा एक्शन, घर में छिपा बैठा था शिक्षक; पुलिस ने दबोचा

पटना एयरपोर्ट पर विमान में घुसा चूहा, एक घंटे तक मची रही अफरातफरी

PATNA : पटना एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट की पटना-बेंगलुरु की फ्लाइट एसजी 963 में उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब यात्रियों को पता चला कि विमान में चूहा घुस गया है. मामला मंगलवार की देर रात का है.&

पटना एयरपोर्ट पर विमान में घुसा चूहा, एक घंटे तक मची रही अफरातफरी
Anamika
2 मिनट

PATNA : पटना एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट की पटना-बेंगलुरु की फ्लाइट एसजी 963 में  उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब यात्रियों को पता चला कि विमान में चूहा घुस गया है. मामला  मंगलवार की देर रात का है. 

बताया जा रहा है कि विमान में सभी 180 यात्री सवार हो गए थे. तभी एक यात्री के पैर पर एक  चूहा  चढ़ गया,फिर क्या था, देखते ही देखते यात्रियों में अफरातफरी मच गई.  यात्री हंगामा करने लगे. 

जिसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए करीब 180 यात्रियों को विमान से उतारा गया. फिर विमान की तलाशी ली गई और एक घंटे की मेहनत के बाद किसी तरह से चूहा को भगाया गया. फिर यात्री विमान में सवार हुए और एक घंटे की देरी से  विमान बेंगलुरु के लिए टेकऑफ किया. इसी विमान में सवार एक यात्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा है,  रैट इन द फ्लाइट. हालांकि एयरलाइंस के आधिकारिक सूत्रों ने विमान में चूहा घुसने की बात से साफ इनकार किया है, उनका कहना है कि तकनीकी खराबी के कारण विमान टेकऑफ में देरी हुई है.