ब्रेकिंग
जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट✦जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट

पटना एयरपोर्ट पर टेकऑफ से ठीक पहले स्पाइस जेट की फ्लाइट में आई खराबी, यात्रियों में हड़कंप

PATNA: खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां एयरपोर्ट पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया है। यहां टेकऑफ से ठीक पहले पटना से बेंगलुरु जा रही स्पाइस जेट की फ्लाइट में खराबी आ गई। जिसके ब

पटना एयरपोर्ट पर टेकऑफ से ठीक पहले स्पाइस जेट की फ्लाइट में आई खराबी, यात्रियों में हड़कंप
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां एयरपोर्ट पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया है। यहां टेकऑफ से ठीक पहले पटना से बेंगलुरु जा रही स्पाइस जेट की फ्लाइट में खराबी आ गई। जिसके बाद पायलट और फ्लाइट के क्रू मेंबर्स के बीच गड़कंप मच गया। आनन-फानन में उड़ान को रोकना पड़ा।


दरअसल, स्पाइस जेट की फ्लाइट संख्या SG-532 पहले बेंगलुरु से पटना और फिर यही फ्लाइट पटना से बेंगलुरु के लिए उड़ान भरती है। बुधवार को यह फ्लाइट तय समय पर पटना एयरपोर्ट पहुंची थी। बोर्डिंग के बाद सभी यात्री फ्लाइट में बैठ गए थे। फ्लाइट को रनवे पर ले जाने के दौरान पायलट को खराबी महसूस हुई। फ्लाइट के पायलट से तुरंत इसकी जानती एयरपोर्ट अथॉरिटी और एटीएस को दी।


जिसके बाद फ्लाइट को रनवे से साइड में लाया गया। रनवे पर फ्लाइट के रोके जाने के बाद प्लाइट पर सवार 142 यात्री सहम गए। फ्लाइट को खाली कराने के बाद टेक्निकल टीम ने पूरे विमान की बारीकी से जांच की। करीब पांच घंटे के बाद फ्लाइट को रवाना किया गया। बुधवार को  शाम 6:40 बजे उड़ान भरनी थी लेकिन खराबी के कारण फ्लाइट को रात 11 बजे रवाना किया गया।