ब्रेकिंग
खराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्ट

पटना एयरपोर्ट पर शहीद विशाल को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, नहीं पहुंचा बिहार सरकार का कोई भी मंत्री

PATNA : श्रीनगर में आतंकी हमले में शहीद हुए बिहार के लाल विशाल का पार्थिव शरीर पटना पहुंचने पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। पटना एयरपोर्ट पर शहीद जवान को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस मौक

पटना एयरपोर्ट पर शहीद विशाल को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, नहीं पहुंचा बिहार सरकार का कोई भी मंत्री
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : श्रीनगर में आतंकी हमले में शहीद हुए बिहार के लाल विशाल का पार्थिव शरीर पटना पहुंचने पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। पटना एयरपोर्ट पर शहीद जवान को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस मौके पर पुलिस और प्रशासन के तमाम बड़े अधिकारियों ने पुष्प चक्र अर्पित कर शहीद जवान को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। बिहार सरकार की तरफ से कोई भी मंत्री श्रद्धांजलि देने के लिए कार्यक्रम में नहीं पहुंचा, हालांकि इस दौरान जदयू नेता उपेन्द्र कुशवाहा और चिराग पासवान मौजूद रहे।


बताते चलें कि शहीद विशाल बिहार के मुंगेर जिले के रहने वाले थे और सीआरपीएफ में कांस्टेबल के पद पर कार्यरत थे। श्रीनगर के मेसूमा इलाके में विशाल अपनी ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान सीआरपीएफ के जवानों को निशाना बनाते हुए आतंकियों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी थी। इस फायरिंग की घटना में विशाल शहीद हो गए वहीं एक अन्य जवान घायल हो गया था।


मंगलवार को शहीद का पार्थिव शरीर पटना एयरपोर्ट पर पहुंचा, जहां उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। पटना एयरपोर्ट पर श्रद्धांजलि देने के बाद शहीद विशाल के पार्थिव शरीर को पूरे सम्मान के साथ उनके पैतृक आवास मुंगेर के शामपुर थाने क्षेत्र स्थित लोहची के लिए रवाना कर दिया गया। बता दें कि शहीद विशाल की शहादत पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरा दुख व्यक्त किया है।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें