ब्रेकिंग
निगरानी के हत्थे चढ़ गया दारोगा, केस खत्म कराने के बदले ले रहा था 4 हजार रुपये घूस ‘भोजपुरी बवाल’ के मंच पर तेज प्रताप संग पहुंचे लालू , बोले-यहां आकर ‘मन खुश हो गया’तेजस्वी यादव ने सीएम सम्राट चौधरी को लिखा पत्र, TRE-4 में ‘One Candidate, One Result’ समेत 9 मांगें रखींबिहार में PHD धारकों के आंदोलन को मिली बड़ी सफलता, राज्यपाल से वार्ता के बाद अनशन खत्मसिस्टम पर सवाल: मौत के बाद भी नहीं मिली सरकारी मदद, कंधे पर शव लेकर गांव पहुंचे नाना-मामानिगरानी के हत्थे चढ़ गया दारोगा, केस खत्म कराने के बदले ले रहा था 4 हजार रुपये घूस ‘भोजपुरी बवाल’ के मंच पर तेज प्रताप संग पहुंचे लालू , बोले-यहां आकर ‘मन खुश हो गया’तेजस्वी यादव ने सीएम सम्राट चौधरी को लिखा पत्र, TRE-4 में ‘One Candidate, One Result’ समेत 9 मांगें रखींबिहार में PHD धारकों के आंदोलन को मिली बड़ी सफलता, राज्यपाल से वार्ता के बाद अनशन खत्मसिस्टम पर सवाल: मौत के बाद भी नहीं मिली सरकारी मदद, कंधे पर शव लेकर गांव पहुंचे नाना-मामा

Patna Accident News: पटना में स्टेट हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन लोगों की दर्दनाक मौत

PATNA: बिहार में गाड़ियों की तेज रफ्तार की चपेट में आकर हर दिन लोगों की जान जा रही है। ताजा घटना राजधानी पटना से सामने आई है, जहां भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार तीन लोगों की दर्दना

Patna Accident News: पटना में स्टेट हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन लोगों की दर्दनाक मौत
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार में गाड़ियों की तेज रफ्तार की चपेट में आकर हर दिन लोगों की जान जा रही है। ताजा घटना राजधानी पटना से सामने आई है, जहां भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। घटना फतुहा-बख्तियारपुर स्टेट हाईवे पर हुई है।


मृतकों की पहचान फतुहा थाना क्षेत्र के रुकुनपुरा गांव निवासी 50 वर्षीय गंगा राय, 22 वर्षीय राहुल कुमार और मुहम्मदपुर गांव के रहने वाले 30 वर्षीय शिवशंकर प्रसाद के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बाइक सवार तीनों लोग रुकुनपुर से शुखरूपुर की तरफ जा रहे थे तभी मकसुदपुर के पास यह हादसा हो गया।


इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतको के परिजनों में कोहराम मच गया है।