ब्रेकिंग
Bihar Vidhan Parishad Recruitment: बिहार विधान परिषद की LDC री-एग्जाम में बड़ा खेल? 30 अभ्यर्थियों को बुलाया, एक भी नहीं पहुंचा; भर्ती पर उठा सवाल...✦Bihar IT Hub : बिहार में अब नहीं जाना पड़ेगा दूसरे राज्यों में? पटना में 413 करोड़ से बनेगा पहला IT पार्क, होटल से लेकर ऑफिस तक मिलेंगी ये सुविधाएं✦मंच से मुखिया की दबंगई... डीएम-एसपी को दी गाली, नर्तकी को जबरन खींचने का VIDEO वायरल✦Patna STF Raid: पटना के दो पॉश अपार्टमेंट में चल रहा था साइबर ठगी का खेल? राजा बाजार-बोरिंग रोड में एक साथ रेड, 32 लोग हिरासत में✦Araria News : अररिया में शटर काटकर ज्वेलरी दूकान से करीब 1 करोड़ के गहने चोरी, बस स्टैंड के पास बड़ी वारदात से मचा हड़कंप✦Bihar Vidhan Parishad Recruitment: बिहार विधान परिषद की LDC री-एग्जाम में बड़ा खेल? 30 अभ्यर्थियों को बुलाया, एक भी नहीं पहुंचा; भर्ती पर उठा सवाल...✦Bihar IT Hub : बिहार में अब नहीं जाना पड़ेगा दूसरे राज्यों में? पटना में 413 करोड़ से बनेगा पहला IT पार्क, होटल से लेकर ऑफिस तक मिलेंगी ये सुविधाएं✦मंच से मुखिया की दबंगई... डीएम-एसपी को दी गाली, नर्तकी को जबरन खींचने का VIDEO वायरल✦Patna STF Raid: पटना के दो पॉश अपार्टमेंट में चल रहा था साइबर ठगी का खेल? राजा बाजार-बोरिंग रोड में एक साथ रेड, 32 लोग हिरासत में✦Araria News : अररिया में शटर काटकर ज्वेलरी दूकान से करीब 1 करोड़ के गहने चोरी, बस स्टैंड के पास बड़ी वारदात से मचा हड़कंप

पटना: 57 लाख लूट का मामला गबन का निकला, 40 लाख कैश के साथ पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी

PATNA: राजधानी पटना में 57 लाख रुपए की लूट का मामला गबन का निकला। पटना पुलिस ने इस बात का खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपी रवि भास्कर को गिरफ्तार किया है। पुलि

पटना: 57 लाख लूट का मामला गबन का निकला, 40 लाख कैश के साथ पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: राजधानी पटना में 57 लाख रुपए की लूट का मामला गबन का निकला। पटना पुलिस ने इस बात का खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपी रवि भास्कर को गिरफ्तार किया है। 


पुलिस ने बतााया कि पश्चिम बंगाल की कंपनी के रुपए का गबन करने के लिए पटना ऑफिस में काम करने वाले स्टाफ ने ही अपने दोस्त के साथ मिलकर पूरी घटना की साजिश रच डाली थी। इसमें स्टाफ रवि भास्कर ने 40 लाख रुपए अपने पास रखे थे। जबकि 15 लाख से अधिक उसने अपने दोस्तों को दे दिया था। 


पटना पुलिस ने कदमकुआं में बुद्ध मूर्ति के पास स्थित एक लॉज से 40 लाख रुपए भी बरामद किया है। इस लॉज में रवि भास्कर का एक भाई रहता है। रुपए बैग में रखकर इसी के कमरे में छिपाए गए थे। गिरफ्तार रवि बाढ़ में NTPC थाना क्षेत्र के रैली गांव का रहने वाला है।


B.ED कर चुका रवि करीब दो वर्षों से दुर्गापुर की स्टील कंपनी अंकित मेटल एंड पावर लिमिटेड के लिए पटना में काम कर रहा है। एग्जीबिशन रोड के आनंद टावर में थर्ड फ्लोर पर इसका ऑफिस है। कंपनी ने कैश कलेक्शन की जिम्मेदारी रवि को दे रखी थी।


पटना के SSP उपेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि नवंबर 2020 में इसने ऐसी ही एक घटना की थी। कंपनी को बता दिया था कि ऑफिस में घुसकर अपराधियों ने करीब 40 लाख रुपए लूट लिए हैं। रवि भास्कर के बयान पर ही लूट की धाराओं में FIR दर्ज हुई और फिर उसे ही कस्टडी में लेकर पूछताछ की गई।


पुलिस को मिले सबूतों को देख उसने जुर्म कबूल कर लिया। उसकी निशानदेही पर ही रुपए बरामद किए गए। अब पुलिस को रवि के दोस्तों की तलाश है। जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।