ब्रेकिंग
कटिहार DCLR शशांक बर्णवाल पर घूसखोरी का आरोप, प्रभारी मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी से महिलाओं ने की शिकायत स्वतंत्रता दिवस से पहले 78 वीरता पुरस्कारों का ऐलान, 9 कीर्ति चक्र और 19 शौर्य चक्र को मंजूरी, देखिये पूरी लिस्टभोजपुरी बवाल’ में पवन सिंह का दमदार अंदाज, भारती सिंह को पीठ पर बैठाकर लगाए पुश-अप्स, कहा..राजाजी का दिलवा आज टूटेगा नहीं, फट जाएगा‘नशा मुक्त कोशी’ अभियान में बड़ी सफलता, 57 हजार लीटर से अधिक अवैध शराब बरामद, 1,638 तस्कर गिरफ्तार, 16 अधिकारी सम्मानितबिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्टकटिहार DCLR शशांक बर्णवाल पर घूसखोरी का आरोप, प्रभारी मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी से महिलाओं ने की शिकायत स्वतंत्रता दिवस से पहले 78 वीरता पुरस्कारों का ऐलान, 9 कीर्ति चक्र और 19 शौर्य चक्र को मंजूरी, देखिये पूरी लिस्टभोजपुरी बवाल’ में पवन सिंह का दमदार अंदाज, भारती सिंह को पीठ पर बैठाकर लगाए पुश-अप्स, कहा..राजाजी का दिलवा आज टूटेगा नहीं, फट जाएगा‘नशा मुक्त कोशी’ अभियान में बड़ी सफलता, 57 हजार लीटर से अधिक अवैध शराब बरामद, 1,638 तस्कर गिरफ्तार, 16 अधिकारी सम्मानितबिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

कारोबारी से 1 किलो सोना लूटकर फरार मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, तीन आरोपी गिरफ्तार; बाकी की तलाश जारी

Bihar News: पटना के पाटलिपुत्र इलाके में ज्वेलरी कारोबारी से 1 किलो सोना लेकर फरार होने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। बाकी आरोपियों की तलाश और सोने की बरामदगी के लिए छापेमारी...

कारोबारी से 1 किलो सोना लूटकर फरार मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, तीन आरोपी गिरफ्तार; बाकी की तलाश जारी
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar News: राजधानी पटना में ज्वेलरी कारोबारी से 1 किलो सोना लेकर फरार होने वाले मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र में हुई इस घटना के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं बाकी आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है.


मामला न्यू पाटलिपुत्र कॉलोनी स्थित एक अपार्टमेंट का है. जहां 24 जून 2026 को एक ज्वेलरी कारोबारी सोना बेचने के लिए पहुंचे थे. कारोबारी के पास करीब एक किलो सोना था. इसी दौरान कुछ लोग खरीदार बनकर वहां पहुंचे और सोना लेने के बाद बिना भुगतान किए मौके से फरार हो गए.


घटना के बाद कारोबारी ने इसकी सूचना पुलिस को दी. मामला सामने आते ही पाटलिपुत्र थाना पुलिस सक्रिय हो गई. पुलिस अधिकारियों ने इसे गंभीरता से लेते हुए जांच के लिए विशेष टीम का गठन किया.


जांच टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की और तकनीकी जानकारी के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश शुरू की. इसके साथ ही पुलिस ने अपने सूचना तंत्र को भी सक्रिय किया.


पुलिस की लगातार कार्रवाई के बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया. पूछताछ में पुलिस को गिरोह से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी मिलने की उम्मीद है.


पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस मामले में अभी कई बिंदुओं पर जांच चल रही है. गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाया जा रहा है कि इस पूरी साजिश में और कौन-कौन लोग शामिल थे और सोना कहां छिपाया गया है.


अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विधि-व्यवस्था-01 कृष्ण मुरारी प्रसाद ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है. फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और सोने की बरामदगी के लिए अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की जा रही है.


उन्होंने कहा कि मामले में शामिल किसी भी आरोपी को छोड़ा नहीं जाएगा और जल्द ही बाकी अपराधियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा. फिलहाल पुलिस की टीम गिरोह के पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी हुई है.