ब्रेकिंग
बैकफुट पर विधान परिषद, अब PA ही नहीं ऑपरेटर/क्लर्क में नियुक्त कैंडिडेट का भी होगा री एग्जाम; पर 12 आशुलिपिकों को दुबारा परीक्षा से छूट क्यों...✦दिवाली-छठ से पहले शिक्षकों- कर्मियों को मिलेगी सैलरी, शिक्षा मंत्री की पहल पर सरकार का फैसला✦वैभव सूर्यवंशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बिहार सीनियर क्रिकेट टीम के कप्तान बने✦CBSE 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 की डेटशीट जारी, इस दिन से शुरू होंगी परीक्षाएं; यहां देखें पूरी जानकारी✦सरेंडर से पहले अनंत सिंह ने दिखाया दम: प्रयागराज जाने के दौरान हुआ भव्य स्वागत, कहीं फूलों की बारिश तो कहीं पहनाया गया चांदी का मुकुट✦बैकफुट पर विधान परिषद, अब PA ही नहीं ऑपरेटर/क्लर्क में नियुक्त कैंडिडेट का भी होगा री एग्जाम; पर 12 आशुलिपिकों को दुबारा परीक्षा से छूट क्यों...✦दिवाली-छठ से पहले शिक्षकों- कर्मियों को मिलेगी सैलरी, शिक्षा मंत्री की पहल पर सरकार का फैसला✦वैभव सूर्यवंशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बिहार सीनियर क्रिकेट टीम के कप्तान बने✦CBSE 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 की डेटशीट जारी, इस दिन से शुरू होंगी परीक्षाएं; यहां देखें पूरी जानकारी✦सरेंडर से पहले अनंत सिंह ने दिखाया दम: प्रयागराज जाने के दौरान हुआ भव्य स्वागत, कहीं फूलों की बारिश तो कहीं पहनाया गया चांदी का मुकुट

पाटलिपुत्र सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन में चूहों ने रातभर मचाया उत्पात, यात्रियों को भारी नुकसान

PATNA: चूहे को भगवान गणेश की सवारी माना जाता है। ये अपनी खास कारिस्तानी के लिए भी जाने जाते हैं। कभी पुलिस कस्टडी में रखी शराब पी जाते हैं तो कभी सरकार कार्यालय में रखे जरूरी फाइले

पाटलिपुत्र सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन में चूहों ने रातभर मचाया उत्पात, यात्रियों को भारी नुकसान
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

PATNA: चूहे को भगवान गणेश की सवारी माना जाता है। ये अपनी खास कारिस्तानी के लिए भी जाने जाते हैं। कभी पुलिस कस्टडी में रखी शराब पी जाते हैं तो कभी सरकार कार्यालय में रखे जरूरी फाइलें खा जाते हैं। इतना ही नहीं नदियों पर बने बांध को भी कुतर डालते हैं। पिछली बार तो छपरा में संपर्क क्रांति एक्सप्रस ट्रेन को ही आधे घंटे तक रोके रखा था। इस बार बैंगलुरू से पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन आने वाली ट्रेन संख्या 22352 पाटलिपुत्र सुपरफास्ट एक्सप्रेस में चूहों ने उत्पात मचाया है। 


ट्रेन की एस वन बोगी में कई यात्रियों के लगेज, ट्रॉली बैग, कीमती कपड़े और बोरे में बंद सामानों को चूहों ने कुतर दिया है। चूहों की इस कारिस्तानी को देख ट्रेन के पैसेंजर काफी परेशान हो गये। यात्रियों के बैग में रखे सामान को चूहों ने बुरी तरह कुतर दिया। चूहों के कारण यात्रियों को भारी नुकसानों का सामना करना पड़ा है। बताया जाता है कि जब सभी यात्री रात में सोने जा रहे थे तब उनका पूरा लगेज और बैग सही था लेकिन जब सुबह पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर उतरने के लगेज निकाला तो अधिकतर यात्रियों के बैग को चूहों ने जगह-जगह कुतर दिया था।


 चूहों की इस करतूत को यात्रियों अपने मोबाइल में कैद किया और इसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया है। लोगों ने रेलवे प्रशासन से ट्रेनों की साफ-सफाई की मांग की है। कहा है कि यदि ट्रेनों की नियमित साफ-सफाई होती तो चूहे ट्रेन को अपना आशियाना नहीं बनाते। ट्रेन में सफाई नहीं होने कारण चूहों ने यात्रियों का बड़ा नुकसान किया है। आगे यह नुकसान किसी अन्य यात्रियों को नहीं उठाना पड़े इसके लिए लोगों ने रेलवे को कार्रवाई करने की अपील की है।


गौरतलब है कि इससे पहले छपरा के दाउदपुर रेलवे स्टेशन के पास एक चूहे ने दरभंगा से नई दिल्ली जाने वाली बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन को आधे घंटे के लिए रोक दिया था। दरअसल चूहों ने केबल काट दी थी जिसकी वजह से शॉर्ट सर्किट हो रहा था और धुआं निकल रहा था। ट्रेन से धुंआ निकलने के बाद अफरा-तफरी मच गयी थी और ट्रेन करीब आधे घंटे तक खड़ी रही थी। जिसके बाद टेक्निकल टीम ने इसे ठीक किया जिसके बाद ट्रेन को रवाना किया गया। 


चूहों की करतूत के कारण ट्रेन करीब आधे घंटे तक खड़ी रही। चूहों से जुड़ी कई कहानियां आपने भी सुनी होगी। चूहों के थाने में रखे शराब के डकारने की बात सामने आई थी तो कभी मालखाने में रखे गांजे की खेप को खाने का मामला सामने आया था। यहां तक की पुल को कुतरने की भी बात सामने आई थी। अब ट्रेन के कई यात्रियों के समान को चूहों ने मिलकर कुतर दिया है जिससे यात्रियों को भारी नुकसान हुआ है।


टैग्स