World Breastfeeding Week: पाटलिपुत्रा कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग में 7 अगस्त 2025 को विश्व स्तनपान सप्ताह के अन्तगर्त्त विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रत्येक वर्ष 1 से 7 अगस्त तक विश्व स्तनपान सप्ताह मनाया जाता है। वर्ष 2026 की थीम है—“Breastfeeding for a sustainable start in life: strengthen what works.” अर्थात् “जीवन की सतत एवं स्वस्थ शुरुआत के लिए स्तनपान—जो प्रभावी है, उसे और मजबूत करें।”
इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य स्मृति रेखा रॉय ने छात्राए को माताओ के लिये स्तनपान के महत्वो पर प्रकाश डाला। स्तनपान केवल बच्चे को भोजन देना नहीं है, बल्कि यह माँ और शिशु के बीच प्रेम, सुरक्षा और भावनात्मक जुड़ाव का एक अनमोल माध्यम है। माँ का दूध शिशु के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण पोषण प्रदान करता है और उसकी रोग-प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने में सहायता करता है।
पहले छह महीने तक केवल माँ का दूध शिशु के लिए सर्वोत्तम आहार माना जाता है। इसके बाद बच्चे की आवश्यकता के अनुसार उचित पूरक आहार के साथ स्तनपान जारी रखा जा सकता है। इस पूरे अभियान में नर्सों की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है। एक नर्स का छोटा-सा प्रोत्साहन किसी माँ का आत्मविश्वास बढ़ा सकता है। इसलिए हमें माताओं को केवल सलाह नहीं देनी चाहिए, बल्कि उन्हें सम्मान, धैर्य और भावनात्मक सहयोग भी देना चाहिए।
स्तनपान को सफल बनाने की जिम्मेदारी केवल माँ की नहीं है। पिता, परिवार, नर्स, डॉक्टर, समुदाय, कार्यस्थल और पूरी स्वास्थ्य व्यवस्था को मिलकर ऐसा वातावरण बनाना चाहिए जहाँ माँ को स्तनपान कराने में सुविधा और सम्मान मिले। भारत में भी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा नर्सों, ANM और ASHA कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण तथा माताओं को स्तनपान संबंधी परामर्श देने पर जोर दिया गया है।
आज इस अवसर पर हम सभी नर्सिंग विद्यार्थियों और स्वास्थ्यकर्मियों को यह संकल्प लिए कि—हम प्रत्येक माँ को सही जानकारी देंगे। हम स्तनपान से जुड़े मिथकों और गलत धारणाओं को दूर करेंगे। हम माताओं का आत्मविश्वास बढ़ाएँगे।
हमारे कॉलेज के प्राचार्य श्रीमती स्मृति रेखा रॉय द्वारा सभी स्तनपानके प्रति समाज में जागरूकता फ़ैलाने का संकल्प दिलाया। क्रार्यक्रम में संस्थान के शिक्षक- शिक्षिका, तनूजा कुमारी, सलमा खातून, अवधेश कुमार, सीवम कुमार, जुली कुमारी, शिवानी कुमारी, कबिता कुमारी, श्रुति रानी, और ऑफिस स्टाफ सुनीता कुमारी, अमिता वर्मा, नेहा कुमारी, सुमन कुमार आदि उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम का समापन कॉलेज के प्रचार्य स्मृति रेखा रॉय के नेतृत्व में धन्यवाद ज्ञापन किया गया।






