ब्रेकिंग
राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम

पति को पुलिस से बचाना महिला मुखिया को पड़ा भारी, इस वजह से हुई गिरफ़्तारी

SITAMADHI : बिहार मन इन दिनों शराब को लेकर सत्ता की गलियारों में गहमागहमी का माहौल कायम है। हर रोज विपक्ष द्वारा इसको लेकर समीक्षा की मांग की जा रही है। जिसके बाद अब राज्य के सीताम

पति को पुलिस से बचाना महिला मुखिया को पड़ा भारी, इस वजह से हुई गिरफ़्तारी
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

SITAMADHI : बिहार मन इन दिनों शराब को लेकर सत्ता की गलियारों में गहमागहमी का माहौल कायम है। हर रोज विपक्ष द्वारा इसको लेकर समीक्षा की मांग की जा रही है। जिसके बाद अब राज्य के सीतामढ़ी से शराब से जुड़ा ही एक मामला निकल कर सामने आया है। यहां एक महिला मुखिया द्वारा अपनी दबंगई के आधार पर शराब के अवैध कारोबार में शामिल अपनी पति को पुलिस के चुंगुल से बचा लिया। लेकिन, पुलिस द्वारा उसको ही गिरफ्तार कर लिया गया है.


दरअसल, बिहार के सीतामढ़ी के रुन्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के मानिक चौक उत्तरी पंचायत की मुखिया अनुराधा कुमारी के पति रंजीत पटेल को अवैध शराब का कारोबार करने के जुर्म में पुलिस की टीम पहुंची। जहां पुलिस की टीम जब मुखियापति को गिरफ्तार करने लगी तो महिला मुखिया से अपनी  दबंगई से अपने पति को पुलिस के चंगुल से छुड़ा लिया और आरोपी पुलिस के चुंगुल से फरार हो गया। जिसके बाद अब पुलिस ने सरकारी काम में बाधा डालने के मामले में मुखिया अनुराधा समेत 2 को गिरफ्तार कर लिया है। 


बताया जा रहा है कि, मुखिया अनुराधा का पति इलाके का मशहूर शराब कारोबारी है। इसकी गिरफ़्तारी को लेकर पुलिस उनके मानिक चौक स्थित घर पर छापेमारी करने गई थी। इसी दौरान महिला मुखिया अनुराधा ने नेतृत्व को 50 से 60 लोगो ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया और अपने पति को पुलिस के चंगुल से छुड़ा लिया। 


गौरतलब हो कि,डीएसपी सुबोध कुमार के नेतृत्व में की गई छापेमारी में महिला पुलिस टीम द्वारा मुखिया अनुराधा को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके साथ ही दारोगा पिंटू कुमार के बयान पर रुन्नीसैदपुर में तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया जिसमें मुखिया अनुराधा को भी आरोपी मन गया है।बता दें कि, अवैध शराब कारोबारी रंजीत  पटेल ने अपनी रिश्ते में बहन लगने वाली अनुराधा कोभगा कर शादी कर ली थी। फिलहाल अनुराधा ने अपने पति को बचाने के लिए पुलिस टीम पर हमला किया, जिसकी सजा भी उसे भुगतनी पड़ी है। 


रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Saurav Kumar

FirstBihar संवाददाता