ब्रेकिंग
Bihar School News : सरकारी स्कूलों में अब शाम को भी लगेगी क्लास, कमजोर बच्चों को मिलेगी मुफ्त कोचिंग; अंग्रेजी-गणित के साथ AI की भी होगी पढ़ाई...✦Anant Singh Love Story : कॉलेज में पहली मुलाकात, फिर कोलकाता के काली मंदिर में शादी... अनंत सिंह ने खुद सुनाई नीलम देवी से अपनी लव स्टोरी, जानिए कैसे शुरू हुई थी मोहब्बत✦Bettiah Road Accident : नरकटियागंज-बेतिया मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार कार का कहर, ऑटो से उतरकर सड़क किनारे खड़े किराना व्यवसायी को रौंदा; मौत✦Patna Special Train : छठ के बाद घर से लौटने वालों के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा, पटना से दिल्ली-मुंबई समेत कई शहरों के लिए 80 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें; देखें रूट और शेड्यूल✦Bihar News : खेसारी लाल यादव के कार्यक्रम में मची भगदड़, हजारों की भीड़ हुई बेकाबू, गुस्साए दर्शकों ने तोड़ीं दर्जनों कुर्सियां✦Bihar School News : सरकारी स्कूलों में अब शाम को भी लगेगी क्लास, कमजोर बच्चों को मिलेगी मुफ्त कोचिंग; अंग्रेजी-गणित के साथ AI की भी होगी पढ़ाई...✦Anant Singh Love Story : कॉलेज में पहली मुलाकात, फिर कोलकाता के काली मंदिर में शादी... अनंत सिंह ने खुद सुनाई नीलम देवी से अपनी लव स्टोरी, जानिए कैसे शुरू हुई थी मोहब्बत✦Bettiah Road Accident : नरकटियागंज-बेतिया मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार कार का कहर, ऑटो से उतरकर सड़क किनारे खड़े किराना व्यवसायी को रौंदा; मौत✦Patna Special Train : छठ के बाद घर से लौटने वालों के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा, पटना से दिल्ली-मुंबई समेत कई शहरों के लिए 80 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें; देखें रूट और शेड्यूल✦Bihar News : खेसारी लाल यादव के कार्यक्रम में मची भगदड़, हजारों की भीड़ हुई बेकाबू, गुस्साए दर्शकों ने तोड़ीं दर्जनों कुर्सियां

पति की मौत के बाद आंसू बहाने की जगह बनाने लगी लाश का वीडियो, जब राज खुला तब पहुंच गयी सलाखों के पीछे

GAYA: मौत के बाद यदि कोई महिला पति की लाश का वीडियो बनाने लगे तो इसे क्या कहेंगे। लेकिन यह वाक्या बिहार के गया जिले में हुई है। मृतक के परिजनों को यह बात अजब लगी। जिसके बाद पु

पति की मौत के बाद आंसू बहाने की जगह बनाने लगी लाश का वीडियो, जब राज खुला तब पहुंच गयी सलाखों के पीछे
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

GAYA: मौत के बाद यदि कोई महिला पति की लाश का वीडियो बनाने लगे तो इसे क्या कहेंगे। लेकिन यह वाक्या बिहार के गया जिले में हुई है। मृतक के परिजनों को यह बात अजब लगी। जिसके बाद पुलिस को इस बात की जानकारी दी गयी। अनुसंधान में जुटी पुलिस को जब इससे संबंधित वीडियो हाथ लगी तब इस पूरे मामले से पर्दा उठ गया। महिला का असली रूप देख पुलिस भी हैरान रह गयी। 


कपड़ा व्यवसायी की हत्या के 41 दिन बाद इस मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। मृतक की पत्नी ने अपने ब्यॉयफ्रेंड के साथ बाकी जिन्दगी गुजारने के लिए अपने पति की हत्या करवाई थी। गौरतलब है कि 23 अक्टूबर को कपड़ा व्यवसायी मो. तैयब की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। शेरघाटी के सोनारटोली में अपराधियों ने मृतक के घर के पास ही इस वारदात को अंजाम दिया था। जिसके बाद मृतक की पत्नी घटनास्थल पर पहुंच गई। जहां आंसू बहाने की जगह वह लाश की वीडियो बनाने लगी। 


जहां गोली लगी और जहां से खून निकल रहा था वह सारी तस्वीरें उसने अपने मोबाइल में कैद कर लिया लेकिन किसी तरह कुछ दिनों बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वायरल इस वीडियो पर नजर जब मृतक के भाई-बहन की गई। फिर क्या था दोनों को यह मामला समझने में जरा भी समय नहीं लगा। उन्होंने तुरंत पुलिस को इस संबंध में बताया। 


मृतक की पत्नी अफशां परवीन दो बच्चों की मांग है। इस जगह पर मर्डर की घटना को अंजाम दिया गया वहां से घर की दूरी चंद कदमों पर थी। सबसे पहले मृतक की पत्नी ही मौके पर पहुंची थी। महिला द्वारा लाश का वीडियो बनाए जाने की हरकत से मृतक के भाई-बहन को आशंका हो गयी थी कि कहीं ना कहीं इस हत्याकांड में तैयब की पत्नी का ही हाथ है। जिसके बाद इसकी जानकारी दोनों ने पुलिस को दी। दोनों के बाते सुनने के बाद पुलिस भी हैरान रह गयी लेकिन जब पुलिस को वीडियो हाथ लगी। 


तब अफशां परवीन को पुलिस ने गिरफ्तार किया और पूछताछ की जिसके बाद इस पूरे मामले का 41 दिन बाद खुलासा हो सका। अपने प्यार को पाने के लिए एक पत्नी ने ही पति की हत्या करवाई। यह मामला सामने आने के बाद इलाके के लोग भी सकते में हैं। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।    


पुलिस ने बताया कि अफशां परवीन ने अपने प्रेमी से मिलकर पति की हत्या के लिए शूटरों को सुपारी दी थी। दो लाख रुपये में सौदा तय हुआ था। पत्नी ने अपने गहने बेचकर प्रेमी के माध्यम से 80 हजार रुपये शूटरों को एडभांस के तौर पर दिए थे। बाकि पैसे काम हो जाने के बाद देने की बात हुई थी। वरीय पुलिस अधीक्षक आदित्य कुमार ने बताया कि मृतक की पत्नी और बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।  


गिरफ्तार बदमाशों में आमस थाना क्षेत्र के हेमजापुर निवासी आरमानुल्लाह खान उर्फ फोटो खान, शेरघाटी थाना क्षेत्र के नवादा गांव निवासी पंकज पासवान, रामपुर थाना क्षेत्र निवासी जिशान रहमान व मृतक की पत्नी अफशां परवीन शामिल हैं। इनके पास से दो देसी कट्टा, पांच जिंदा कारतूस व घटना में प्रयुक्त मोबाइल बरामद किया गया है। गिरफ्तार अपराधियों ने पुलिस के समक्ष यह कबूला कि तैयब की हत्या से पूर्व आमस में तालिब हत्याकांड व गुरुआ थाना क्षेत्र में अविनाश हत्याकांड में भी उन्ही का हाथ था।