ब्रेकिंग
Nitish Kumar : PM मोदी के बिहार आगमन से पहले नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे CM सम्राट, कल नरेंद्र मोदी के हाथों होना है नीतीश सेतु का उद्घाटन ✦बेतिया में 35 करोड़ का सोना लूटकर कहां गायब हुए 8 बदमाश? वैशाली के मास्टरमाइंड तक पहुंची STF, महनार में आधी रात बड़ा एक्शन✦बालू लदे ट्रक ने साइकिल सवार छात्र को कुचला, मौके पर हुई दर्दनाक मौत; कोचिंग जाने के दौरान हुआ हादसा✦Bihar News : समस्तीपुर में चलती ग्वालियर-बरौनी मेल पर किसने बरसाए पत्थर? इंजन का शीशा टूटा, सहायक लोको पायलट घायल✦Bihar Politics : पहले MLC चुनाव, अब मानिकपुर रैली... आखिर क्यों बार-बार रद्द हो रहा ललन सिंह और निशांत कुमार का कार्यक्रम? बिहार की सियासत में नई चर्चा शुरू✦Nitish Kumar : PM मोदी के बिहार आगमन से पहले नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे CM सम्राट, कल नरेंद्र मोदी के हाथों होना है नीतीश सेतु का उद्घाटन ✦बेतिया में 35 करोड़ का सोना लूटकर कहां गायब हुए 8 बदमाश? वैशाली के मास्टरमाइंड तक पहुंची STF, महनार में आधी रात बड़ा एक्शन✦बालू लदे ट्रक ने साइकिल सवार छात्र को कुचला, मौके पर हुई दर्दनाक मौत; कोचिंग जाने के दौरान हुआ हादसा✦Bihar News : समस्तीपुर में चलती ग्वालियर-बरौनी मेल पर किसने बरसाए पत्थर? इंजन का शीशा टूटा, सहायक लोको पायलट घायल✦Bihar Politics : पहले MLC चुनाव, अब मानिकपुर रैली... आखिर क्यों बार-बार रद्द हो रहा ललन सिंह और निशांत कुमार का कार्यक्रम? बिहार की सियासत में नई चर्चा शुरू

पति की मौत का सदमा नहीं बर्दाश्त कर पाई पत्नी, कुछ ही देर में हुई मौत, एक ही चिता पर हुआ दोनों का अंतिम संस्कार

GAYA: शादी सात जन्मों का बंधन होती है और साथ में जीने मरने की कसमें खाई जाती हैं. जीते तो सभी साथ में हैं लेकिन अगर कोई दूसरे साथी के गम में जान दे दे तो ये काफी हृदय विदारक हो जात

पति की मौत का सदमा नहीं बर्दाश्त कर पाई पत्नी, कुछ ही देर में हुई मौत, एक ही चिता पर हुआ दोनों का अंतिम संस्कार
Anamika
2 मिनट

GAYA: शादी सात जन्मों का बंधन होती है और साथ में जीने मरने की कसमें खाई जाती हैं. जीते तो सभी साथ में हैं लेकिन अगर कोई दूसरे साथी के गम में जान दे दे तो ये काफी हृदय विदारक हो जाता है.

एक ऐसा ही मामला गया के गुरारू प्रखंड के बरोरह पंचायत के बरोरह गांव से सामने आई है, जहां जहां पति-पत्नी एक साथ दुनिया को अलविदा कह गए. एक ही घर में दो लोगों की एक साथ हुई मौत से पूरा गांव गमगीन है.  

परिजनों ने बताया75 साल के तुलसी प्रसाद महतो की शुक्रवार की शाम मौत हो गई. इसके बाद घर में मातम पसर गया. तुलसी प्रसाद महतों की मौत के बाद उनकी 70 साल की राजशीला देवी को पति की मौत का ऐसा सदमा लगा कि दो घंटे बाद उनकी भी जान चली गई. एक घर में दो लोगों की एक साथ मौत से कोहराम मच गया. जिसने भी इस घटना के बारे में सुना वो हतप्रभ रह गया.  

परिजनों ने बताया कि तुलसी प्रसाद महतो की पत्नी पूरी तरह से स्वस्थ्य थीं. पर जैसे ही पति की मौत की खबर सुनी उन्हें हर्ट अटैक आया और दो घंटे के अंदर उनकी भी मौत हो गई. गांव में दोनों की अर्थी एक साथ निकली और दोनों बुजुर्ग दंपति का अंतिम संस्कार एक साथ एक ही चिता पर किया गया.