ब्रेकिंग
होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली

पशु तस्करों के खिलाफ पटना में बड़ी कार्रवाई, मवेशियों से भरा ट्रक बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

BIHTA: पशु तस्करों के खिलाफ पटना के बिहटा में बड़ी कार्रवाई की गयी है। स्थानीय पुलिस की मदद से मवेशियों से भरे एक ट्रक को पकड़ा गया है। ट्रक में भारी संख्या में गाय और बछड़े म

पशु तस्करों के खिलाफ पटना में बड़ी कार्रवाई, मवेशियों से भरा ट्रक बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BIHTA: पशु तस्करों के खिलाफ पटना के बिहटा में बड़ी कार्रवाई की गयी है। स्थानीय पुलिस की मदद से मवेशियों से भरे एक ट्रक को पकड़ा गया है। ट्रक में भारी संख्या में गाय और बछड़े मिले है। पुलिस ने मौके से तीन तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। जिसमें एक ट्रक का चालक भी शामिल है। 


गिरफ्तार चालक की पहचान लक्ष्मण यादव जबकि और दो अन्य की पहचान मो. शहजाद हुसैन और भोला अंसारी के रूप में हुई है। बता दें कि इन दिनों प्रदेश में पशु तस्करों के खिलाफ प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रही है। बीते दिनों बिहार के समस्तीपुर में पशु तस्करों ने थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस घटना के बाद प्रशासन ने पशु तस्करों के खिलाफ अभियान चला रही है। 


पशु तस्करों पर कार्रवाई की जा रही है। दानापुर के इंस्पेक्टर अयाज आलम ने बताया कि इस बात की गुप्त सूचना मिली थी कि बिहटा-सरमेरा होते हुए झारखंड नंबर ट्रक से मवेशियों से लदी ट्रक झारखंड होते हुए कोलकाता जा रही है जिसके बाद स्थानीय बिहटा पुलिस की मदद से झारखंड नंबर ट्रक को सरमेरा पथ से जब्त किया गया। फिलहाल गिरफ्तार लोगों से पूछताछ की जा रही है। ट्रक को जब्त कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 


बता दें कि 15 अगस्त की अहले सुबह जब लोग तिरंगा फहराने की तैयारी कर रहे थे तभी समस्तीपुर के मोहनपुर ओपी थाना प्रभारी नंदकिशोर यादव की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। नंदकिशोर पुलिस टीम के साथ मवेशी चोरों को पकड़ने के लिए छापेमारी करने गये थे। तभी इसी दौरान बदमाशों ने देसी कट्टा से उनके सिर में गोली मार दी। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गये। आनन-फानन में इलाज के लिए उन्हें पटना लाया गया जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें