ब्रेकिंग
बिहार में डबल मर्डर से सनसनी: नाबालिग लड़के की गला रेतकर हत्या, ग्रामीणों ने आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला✦BIHAR: मिड डे मील में मिली मरी छिपकली की पूंछ, 12 बच्चों की बिगड़ी तबीयत✦दिल्ली में प्रोटेस्ट के बीच अभिजीत दिपके की दादी का निधन, 85 साल की उम्र में ली अंतिम सांस✦आइसक्रीम खाते ही 5-6 बच्चों की बिगड़ी तबीयत, मुंह में जलन और होंठ आपस में चिपकने की शिकायत✦पटना से दिल्ली जाने वाले रेल यात्रियों को बड़ी राहत, तेजस, राजधानी और संपूर्ण क्रांति समेत 4 ट्रेनें फिर से बहाल✦बिहार में डबल मर्डर से सनसनी: नाबालिग लड़के की गला रेतकर हत्या, ग्रामीणों ने आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला✦BIHAR: मिड डे मील में मिली मरी छिपकली की पूंछ, 12 बच्चों की बिगड़ी तबीयत✦दिल्ली में प्रोटेस्ट के बीच अभिजीत दिपके की दादी का निधन, 85 साल की उम्र में ली अंतिम सांस✦आइसक्रीम खाते ही 5-6 बच्चों की बिगड़ी तबीयत, मुंह में जलन और होंठ आपस में चिपकने की शिकायत✦पटना से दिल्ली जाने वाले रेल यात्रियों को बड़ी राहत, तेजस, राजधानी और संपूर्ण क्रांति समेत 4 ट्रेनें फिर से बहाल

पटना से दिल्ली जा रही फ्लाइट में पैसेंजर की मौत, लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग

शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। इस घटना से मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। पत्नी कंचन और दामाद केशव का रो-रोकर बुरा हाल है। इस घटना से दोनों काफी सदमें में हैं।

BIHAR
इमरजेंसी लैंडिंग
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पटना से दिल्ली जा रही इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E 2163 में अचानक तबीयत बिगड़ने से एक यात्री की मौत हो गई। जिसके बाद लखनऊ में विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करायी गयी। मृतक की पहचान असम के नलबाड़ी निवासी 63 वर्षीय सतीश चंद्र बर्मन के रूप में हुई है। जो अपनी पत्नी कंचन और चचेरे दामाद केशव के साथ यात्रा कर रहे थे।


तभी उड़ान के दौरान अचानक सतीश चंद्र बर्मन की तबीयत बिगड़ गई। फ्लाइट के क्रू मेंबर्स ने इसकी सूचना पायलट को दी। जिसके बाद पायलट ने  लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी। एटीसी से परमिशन मिलने के बाद विमान की इमरजेंसी लैंडिंग लखनऊ में करायी गयी। जिसके बाद सतीश को अस्पताल में भर्ती कराया गया।


जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। इस घटना से मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। पत्नी कंचन और दामाद केशव का रो-रोकर बुरा हाल है। इस घटना से दोनों काफी सदमें में हैं। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। 

टैग्स