ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतराBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतरा

YouTuber मनीष कश्यप की मां ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र, उदयनिधि स्टालिन पर NSA लगाने की मांग

BETTIAH: तमिलनाडु में हिंसा के कथित वीडियो वायरल करने के मामले में जेल में बंद यूट्यूबर मनीष कश्यप की मां ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखकर बड़ी मांग कर दी है। मनीष कश्यप

YouTuber मनीष कश्यप की मां ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र, उदयनिधि स्टालिन पर NSA लगाने की मांग
Mukesh Srivastava
3 मिनट

BETTIAH: तमिलनाडु में हिंसा के कथित वीडियो वायरल करने के मामले में जेल में बंद यूट्यूबर मनीष कश्यप की मां ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखकर बड़ी मांग कर दी है। मनीष कश्यप की मां ने राष्ट्रपति से तमिलनाडु के सीएम एम के स्टालिन के मंत्री बेटे उदयनिधि पर NSA लगाने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि उदयनिधि द्वारा सनातन धर्म को लेकर दिए गए विवादित बयान के कारण पूरे देश में टकराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। ऐसे में उदयनिधि के ऊपर NSA लगाकार सख्त से सख्त सजा दी जाए।


फेक वीडियो वायरल करने के मामले में पटना के बेउर जेल में बंद यूट्यूबर मनीष कश्यप की मां मधु देवी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखकर तमिलनाडु सरकार के मंत्री उदयनिधि स्टालिन पर NSA लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि उनके बेटे मनीष कश्यप ने बिहार के मजदूरों की आवाज को उठाने का काम किया था लेकिन उसके वीडियो को फर्जी बताकर तमिलनाडु के अलग अलग जगहों पर 6 फर्जी केस कर बिहार सरकार और तमिलनाडु सरकार की मिलीभगत से उसके ऊपर NSA लगाया गया।


उन्होंने कहा है कि अगर उनके बेटे मनीष कश्यप की वजह से दो राज्यों के बीच टकराव की स्थिति उत्पन्न हुई है तो तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन के मंत्री बेटे उदयनिधि स्टालिन के बयान से पूरे देश में टकराव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। ऐसे में उसके ऊपर NSA लगाकर जेल क्यों नहीं भेजा जा रहा है। अगर देश का संविधान सबके लिए बराबर है तो तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के बेटे के ऊपर भी NSA लगाया जाए।


बता दें कि यूट्यूबर मनीष कश्यप ने तमिलनाडु में बिहारी मजदूरों के साथ कथित हिंसा का वीडियो वायरल किया था। बिहार और तमिलनाडु सरकार ने जांच के बाद वीडियो को फर्जी बताया था। फर्जी वीडियो वायरल करने के मामले में बिहार पुलिस और और तमिलनाडु की पुलिस ने मनीष कश्यप के खिलाफ मामले दर्ज किए। इतना ही नहीं तमिलनाडु सरकार ने मनीष कश्यप के खिलाफ NSA भी लगाया था। फिलहाल मनीष पटना के बेउर जेल में बंद है।



रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

ALOK KUMAR

FirstBihar संवाददाता