ब्रेकिंग
राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं, रवि किशन की फिसली जुबान, बार-बार किया 'कोहनी' शब्द का यूज✦'कई बच्चे घंटों तक जीवित थे लेकिन लापरवाही ने उनकी जान ले ली', राघोपुर नाव हादसे पर तेजस्वी यादव का सरकार पर आरोप✦अब ATM से पैसे की तरह निकलेगा राशन, डीलरों की मनमानी होगी खत्म✦गरबा में एंट्री से पहले गौमूत्र पिलाने की सलाह, बाबा बागेश्वर बोले- बेटियों दुर्गा बनना, बुर्के वाली नहीं✦स्कूली बच्चों से भरी मैजिक गाड़ी गड्ढे में पलटी, 7 बच्चे घायल; 5 साल के गौरव की हालत गंभीर✦राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं, रवि किशन की फिसली जुबान, बार-बार किया 'कोहनी' शब्द का यूज✦'कई बच्चे घंटों तक जीवित थे लेकिन लापरवाही ने उनकी जान ले ली', राघोपुर नाव हादसे पर तेजस्वी यादव का सरकार पर आरोप✦अब ATM से पैसे की तरह निकलेगा राशन, डीलरों की मनमानी होगी खत्म✦गरबा में एंट्री से पहले गौमूत्र पिलाने की सलाह, बाबा बागेश्वर बोले- बेटियों दुर्गा बनना, बुर्के वाली नहीं✦स्कूली बच्चों से भरी मैजिक गाड़ी गड्ढे में पलटी, 7 बच्चे घायल; 5 साल के गौरव की हालत गंभीर

Bihar News: पश्चिम चंपारण में तिरहुत मुख्य नहर पर बनेगा डबल लेन पुल, 10.71 करोड़ की मिली मंजूरी

Bihar News: पश्चिम चंपारण में तिरहुत मुख्य नहर पर 10.71 करोड़ की लागत से डबल लेन पुल बनेगा, जिससे 40 गांवों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।

Bihar News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© AI
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के पश्चिम चंपारण जिले में तिरहुत मुख्य नहर पर चमैनिया क्षेत्र में डबल लेन पुल का निर्माण किया जाएगा। इस परियोजना पर 10 करोड़ 71 लाख 90 हजार रुपये की लागत आएगी। जल संसाधन विभाग ने इसके लिए प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है।


अधिकारियों के अनुसार, पुल का निर्माण कार्य अगले वर्ष मार्च से पहले पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। यह पुल गंडक बराज से निकलने वाली तिरहुत मुख्य नहर पर वाल्मीकिनगर से चंपापुर जाने वाले मार्ग पर चमैनिया क्षेत्र में बनाया जाएगा।


इस पुल के निर्माण से लगभग 40 गांवों और टोलों के बीच आवागमन सुगम हो जाएगा। चमैनिया, सोनगढ़वा, चंपापुर, झरहरवा, सिवनाहा, गोनौली, पिपरा, धूमाटांड और देवतहा सहित एक दर्जन से अधिक पंचायतों के लोगों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। ये सभी क्षेत्र वाल्मीकिनगर व्याघ्र अभयारण्य के आसपास स्थित हैं।


स्थानीय लोग लंबे समय से इस पुल की मांग कर रहे थे, क्योंकि बरसात के मौसम में आवागमन में भारी परेशानी होती थी। पहले वन विभाग की आपत्ति के कारण परियोजना में देरी हो रही थी, लेकिन अब विभाग ने अपनी सहमति दे दी है। सहमति मिलने के बाद जल संसाधन विभाग ने राशि जारी कर दी है, जिसकी निकासी बेतिया स्थित जिला कोषागार से की जाएगी। इस पुल के निर्माण से क्षेत्रीय कनेक्टिविटी और विकास को गति मिलने की उम्मीद है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता