ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

वाल्मिकी टाइगर रिजर्व में जंगल सफारी और बोटिंग पर लगी रोक, जानिए.. पूरी वजह

BAGAHA: वाल्मिकी टाइगर रिजर्व में जंगल सफारी पर अगले आदेश तक रोक लगा दी गई है। वीटीआर प्रशासन ने 26 जून से 26 सितंबर तक जंगल सफारी, साइकिल सफारी और बोटिंग पर पूरी तरह से रोक लगा दि

वाल्मिकी टाइगर रिजर्व में जंगल सफारी और बोटिंग पर लगी रोक, जानिए.. पूरी वजह
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BAGAHA: वाल्मिकी टाइगर रिजर्व में जंगल सफारी पर अगले आदेश तक रोक लगा दी गई है। वीटीआर प्रशासन ने 26 जून से 26 सितंबर तक जंगल सफारी, साइकिल सफारी और बोटिंग पर पूरी तरह से रोक लगा दिया है। बिहार में मानसून के सक्रिय होने और बारिश के कारण सफारी के रास्ते खराब होने को लेकर यह फैसला लिया गया है। वीटीआर में आने वाले पर्यटक अब 26 सितंबर तक इसका लुत्फ नहीं उठा सकेंगे।


वन संरक्षक सह क्षेत्रीय निदेशक डॉ. नेशामणी के ने बताया कि मानसून सक्रिय होने के वजह से बारिश शुरू हो गई है। बारिश के कारण वाल्मिकी टाइगर रिजर्व के जंगल सफारी और साईकिल सफारी का रास्ता खराब हो जाता है। भारी बारिश के कारण गंडक नदी का जलस्तर बढ़ जाता है।


ऐसे में जंगल सफारी और बोटिंग जोखिम भरा हो सकता है। जिसको देखते हुए 26 सितंबर तक जंगल सफारी, साइकिल सफारी और बोटिंग पर रोक लगाई गई है। उन्होंने बताया कि पर्यटकों के लिए रूम बुकिंग, ईको पार्क, कौलेश्वर झुला व मठ मंदिर खुले रहेंगे। 

टैग्स