ब्रेकिंग
Bihar MLC Election: पिता नीतीश कुमार से आशीर्वाद लेकर चुनाव प्रचार पर निकले निशांत, पार्टी के कई बड़े नेता साथ✦भू माफिया पर एक्शन..SP ने तीन DSP के नेतृत्व में कराई छापेमारी,जमीन के 65 डीड, हथियार बरामद, एक पुलिस अधिकारी के संरक्षण की चर्चा✦बिहार में मानवाधिकार की कैसी हिफाजत? पुलिस के खिलाफ ही 35,902 शिकायतें, देश में तीसरे नंबर पर राज्य✦पूजा कर घर लौट रही दो बच्चियों को ट्रक ने कुचला, दोनों की मौत के बाद सड़क जाम✦बिहार में बनेंगे 5 नए एयरपोर्ट और 9 हेलीपोर्ट... यात्रियों को मिलेगी यह खास सुविधा, जानें पूरा प्लान✦Bihar MLC Election: पिता नीतीश कुमार से आशीर्वाद लेकर चुनाव प्रचार पर निकले निशांत, पार्टी के कई बड़े नेता साथ✦भू माफिया पर एक्शन..SP ने तीन DSP के नेतृत्व में कराई छापेमारी,जमीन के 65 डीड, हथियार बरामद, एक पुलिस अधिकारी के संरक्षण की चर्चा✦बिहार में मानवाधिकार की कैसी हिफाजत? पुलिस के खिलाफ ही 35,902 शिकायतें, देश में तीसरे नंबर पर राज्य✦पूजा कर घर लौट रही दो बच्चियों को ट्रक ने कुचला, दोनों की मौत के बाद सड़क जाम✦बिहार में बनेंगे 5 नए एयरपोर्ट और 9 हेलीपोर्ट... यात्रियों को मिलेगी यह खास सुविधा, जानें पूरा प्लान

नेपाल में भारी बारिश का असर: वाल्मीकिनगर बैराज से 2.24 लाख क्यूसेक छोड़ा गया पानी, जल संसाधन विभाग के अधिकारियों की छुट्टी रद्द

नेपाल में लगातार हो रही बारिश के कारण गंडक नदी का जलस्तर बढ़ गया है। वाल्मीकिनगर बैराज से 2.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। प्रशासन ने तटवर्ती क्षेत्रों में अलर्ट जारी करते हुए जल संसाधन विभाग के अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं।

बिहार न्यूज
गंडक किनारे अलर्ट
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

बगहा: नेपाल के तराई और पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बारिश का असर अब बिहार के पश्चिम चंपारण में भी दिखने लगा है। बढ़ते जलप्रवाह को देखते हुए वाल्मीकिनगर गंडक बैराज से 2 लाख 24हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। प्रशासन ने नदी किनारे रहने वाले लोगों से सतर्क रहने की अपील की है, जबकि जल संसाधन विभाग के अधिकारियों की छुट्टियां भी रद्द कर दी गई हैं।


नेपाल में लगातार हो रही बारिश के कारण गंडक नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। बढ़ते दबाव को देखते हुए वाल्मीकिनगर गंडक बैराज से 2 लाख 24 हजार क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज किया जा रहा है। जल संसाधन विभाग के अधिकारी बैराज और गंडक नदी के जलस्तर की लगातार निगरानी कर रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि यदि नेपाल में बारिश का दौर जारी रहा, तो आने वाले दिनों में जलप्रवाह और बढ़ सकता है।


हालांकि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन एहतियात के तौर पर गंडक नदी के तटवर्ती और बाढ़ संभावित क्षेत्रों में अलर्ट जारी किया गया है। प्रशासन ने लोगों से नदी के किनारे नहीं जाने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।संभावित बाढ़ जैसी स्थिति से निपटने के लिए सभी संबंधित विभागों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। वहीं, जल संसाधन विभाग के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां अगले आदेश तक रद्द कर दी गई हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जा सके।

टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DEEPAK RAJ

FirstBihar संवाददाता