ब्रेकिंग
बिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिसबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

टीकाकरण के बाद बीमार हुए दर्जनों बच्चे, एक की मौके पर ही मौत

BAGHA : बगहा में टीकाकरण के बाद दर्जनों बच्चे बीमार हो गए. बीमारी के बाद एक बच्चे की गांव में ही मौत हो गई. जबकि 17 बच्चों को बगहा अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है.&nbsp

टीकाकरण के बाद बीमार हुए दर्जनों बच्चे, एक की मौके पर ही मौत
First Bihar
2 मिनट

BAGHA : बगहा में टीकाकरण के बाद दर्जनों बच्चे बीमार हो गए. बीमारी के बाद एक बच्चे की गांव में ही मौत हो गई. जबकि 17 बच्चों को बगहा अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 


बताया जाता है कि नियमित टीकाकरण के दौरान बगहा दो प्रखंड के मैनाहा गांव में एएनएम ने बच्चों का टीकाकरण किया था. हालांकि इस टीकाकरण की विशेष जानकारी न ही स्थानीय लोगों को थी और न ही बच्चों के परिजनों को. बच्चों के बीमार पड़ने के बाद आसपास के क्षेत्रों में हड़कंप मच गया. वहीं मामले की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम हरकत में आ गई है और पूरे मामले की जांच में जुट गुई है. 


फिलहाल अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराए गए बच्चों का इलाज चल रहा है. बच्चे आखिर बीमार कैसे हुए, इस बात को लेकर अभी हड़कंप मचा हुआ है. स्वास्थ्य विभाग जांच कर रहा है कि कहीं टीकाकरण में कोई चूक तो नहीं हुई है.  खैर पूरे मामले की तफ्तीश चल रही है और जांच के बाद ही घटना के कारणों का पता चल पाएगा. 


वहीं चिकित्सा प्रभारी डॉ. राजेश सिंह ने बताया कि नियमित टीकाकरण के दौरान उन लोगों को एएनएम की ओर से टीकाकरण किया गया है. किस परिस्थिति में तबीयत खराब हुई है इसकी जांच की जा रही है. साथ ही टीकाकरण के दौरान कोई लापरवाही तो नहीं बरती गई है, इसकी भी जांच कराई जा रही है. उन्होंने बताया कि अस्पताल में भर्ती बच्चों की स्थिति फिलहाल ठीक है. 

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DEEPAK

FirstBihar संवाददाता