ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

BIHAR: खेत में काम करने के दौरान बाघ ने किया हमला, मौके पर ही बुजुर्ग किसान की मौत, वनकर्मी घायल

बाघ के हमले में एक बुजुर्ग किसान की मौत हो गयी। वही वन विभाग का कर्मचारी घायल हो गया है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। लोग दिन में भी घर से बाहर निकलने से डर रहे हैं। पूरे इलाके में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

Bihar
बाघ को पकड़ने की मांग
© SOCIAL MEDIA
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BAGAHA: पश्चिमी चंपारण जिले के रामनगर प्रखंड से बड़ी खबर सामने आई है, जहां एक बाघ के हमले में एक बुजुर्ग किसान की मौत हो गई, जबकि एक वनकर्मी घायल हो गया है। इस घटना के बाद खैरहनी गांव और आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है। लोग घर से बाहर निकलने से भी डर रहे हैं। इलाके के लोग बाघ को पकड़ने की मांग कर रहे हैं। 


खेत में काम करने के दौरान बोला हमला

मृतक की पहचान खैरहनी गांव निवासी 65 वर्षीय मथुरा महतो के रूप में हुई है। जो सोमवार को अपने खेत में काम करने गए हुए थे। इसी दौरान घात लगाए बैठे बाघ ने उन पर अचानक हमला कर दिया और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।


वनकर्मी भी बना हमले का शिकार

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे वन विभाग की टीम पर भी बाघ ने हमला कर दिया। हमले में वनकर्मी विजय उरांव घायल हो गए, जिन्हें आनन-फानन में स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।


गांव में डर का माहौल, सुरक्षा की मांग

इस दोहरे हमले के बाद ग्रामीणों में भारी दहशत फैल गई है। लोग डरे और सहमे हुए हैं और क्षेत्र में सुरक्षा के ठोस इंतजाम की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बाघ की गतिविधि पहले भी देखी गई थी, लेकिन इसे गंभीरता से नहीं लिया गया। वन विभाग ने क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है और बाघ की ट्रैकिंग के लिए टीम तैनात कर दी गई है।