ब्रेकिंग
Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर

तेज रफ़्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचला, इलाज के दौरान चली गई जान

BETTIAH : बिहार में तेज रफ़्तार के कारण आए दिन कई जिलों में लोगों की जान चली जा रही है। लेकिन, इसके बाबजूद लोग गलत तरीके से वाहन चलाने के पीछे नहीं आ रहे हैं। इसी कड़ी में अब एक ताजा

तेज रफ़्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचला, इलाज के दौरान चली गई जान
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BETTIAH : बिहार में तेज रफ़्तार के कारण आए दिन कई जिलों में लोगों की जान चली जा रही है। लेकिन, इसके बाबजूद लोग गलत तरीके से वाहन चलाने के पीछे नहीं आ रहे हैं। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया से निकल कर सामने आ रही है। जहां तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को कुचल दिया है। जिसके बाद इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई है।


मिली जानकारी के अनुसार, बिहार के बेतिया में सड़क हादसा हुआ है।  जिसमें तेज रफ़्तार ट्रक ने सरिसवा मुख्य मार्ग पर एक बाइक सवार को रौंद दिया है। जिसमें इलाज के दौरान बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई है। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस बल द्वारा युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया गया है। इसके बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। इस घटना में  मृतक की पहचान बेतिया बानुछापर ओपी थाना क्षेत्र के देव नगर निवासी अश्विनी कुमार (34) के रूप में हुई है। 


दरअसल, यह पूरा मामला बेतिया-सरिसवा मुख्य मार्ग स्थित भूसा फैक्ट्री पास का है। जहां एक बाइक सवार युवक बेतिया से सरिसवा की तरफ अपने निजी कार्यों से जा रहा था, इसी दौरान तेज रफ़्तार से आ रही ट्रक ने बाइक सवार को पीछे से ठोकर मार दिया। जिसमें युवक बाइक समेत नीचे गिर गया और उसी दौरान ट्रक चालक ने उसे कुचलते हुए मौके से फरार हो गया। जिससे बाइक सवार अश्विनी कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए. जिसके बाद स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में बेतिया जीएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई।