ब्रेकिंग
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियमकेंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियम

सियार के काटने से 3 माह के बच्चे की दर्दनाक मौत, इलाके में दहशत

BETTIAH: बेतिया में सियार के काटने से 3 माह के बच्चे की मौत हो गयी है। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। वही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस घटना से इलाके के ल

सियार के काटने से 3 माह के बच्चे की दर्दनाक मौत, इलाके में दहशत
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BETTIAH: बेतिया में सियार के काटने से 3 माह के बच्चे की मौत हो गयी है। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। वही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस घटना से इलाके के लोग काफी दहशत में हैं। घटना गौनाहा थाना क्षेत्र के बेलवा बहुअरी गांव की है।


जहां सिकन्दर आलम के 3 महीने के पुत्र आकाश आलम पर सियार ने हमला बोला और काटकर बुरी तरह घायल कर दिया। आनन-फानन में परिजन उसे नरकटियागंज पीएचसी ले गये जहां बच्चे की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने बेतिया जीएमसीएच रेफर कर दिया। घायल बच्चे को लेकर परिजन जीएमसीएच ले जा रहे थे कि रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। 


जब बच्चे को लेकर जीएमसीएच पहुंचे तो वहां के डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृत बच्चे के पिता सिकन्दर आलम ने बताया कि बच्चे को लेटा कर वे नहाने गये थे। वहीं मां खाना निकालने के लिए घर के अंदर गई थी। तभी सरेह की तरफ से सियार आया और 3 महीने के मासूम पर हमला बोल दिया। उसके सिर को काट कर घायल कर दिया। बच्चे के सिर से बहुत ज्यादा खून निकलने लगा। 


जिसके बाद बुरी तरह से घायल बच्चे को नरकटियागंज पीएचसी ले जाया गया जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेतिया जीएमसीएच रेफर कर दिया। लेकिन बेतिया ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वही इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। 

बेतिया से संतोष की रिपोर्ट..


रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

ALOK KUMAR

FirstBihar संवाददाता