ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

शादी के 16 दिन बाद ही प्रेमी के साथ दुल्हन फरार, दोनों ने खाया जहर

WEST CHAMPARAN : शादी के 16 दिन बाद ही नयी नवेली दुल्हन अपने ससुराल से प्रेमी के साथ फरार हो गई. वहीं कुछ दिन बाद ही दुल्हन और उसके प्रेमिका ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की है. जिसके बाद दोनों को

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

WEST CHAMPARAN : शादी के 16 दिन बाद ही नयी नवेली दुल्हन अपने ससुराल से प्रेमी के साथ फरार हो गई. वहीं कुछ दिन बाद ही दुल्हन और उसके प्रेमिका ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की है. जिसके बाद दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है. 

मामला बेतिया के गौनाहा का है. अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बाद मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने इसकी सूचना पुलिस को दी है. जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुट गई है. पुलिस प्रेमी युगल का बयान लेने की तैयारी कर रही है. 

बताया जाता है कि जिस युवति ने जहर खाय है उसकी शादी बीते 31 मई को शिकारपुर थाना क्षेत्र के एक युवक के साथ हुई थी. लेकिन युवति शादी के 16 दिन बाद ही 15 जून को अपने ससुराल से प्रेमी के साथ भाग गई. इसके बाद ससुराल वालों ने शिकारपुर थाने में गौनाहा के जम्हौली निवासी दीपक साह व विजय लोहार पर प्राथमिकी कराई थी.  वहीं युवती ने मंगलवार को दीपक के साथ जहर खा लिया, जिसके बाद दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. ग्रामीणों ने बताया कि दोनों सोमवार की रात दीपक के घर पहुंचे थे जहां परिजनों से बकझक हुई थी और मंगलवार को जहर खा ली.