ब्रेकिंग
BJP ने बढ़ाए मदद के हाथ: बाढ़ राहत के लिए दिए 51 लाख, सभी सांसद-विधायक भी देंगे एक माह का वेतनसहरसा सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट मामले में बड़ा एक्शन, दोनों डॉक्टरों का पटना ट्रांसफरHAM के सभी सांसद, MLA-MLC मुख्यमंत्री राहत कोष में देंगे एक माह का वेतन, बाढ़ पीड़ितों के लिए पार्टी चीफ संतोष सुमन की बड़ी पहलपटना से इस रूट पर चलेगी AC पिंक बस, महिलाओं और छात्राओं को मिलेगी सीधी कनेक्टिविटी; जानिए.. कितना होगा किराया?पटना के GPO ROB पर इस दिन से बदलेगा ट्रैफिक नियम, पीक आवर्स में मालवाहक वाहनों की एंट्री होगी बैनBJP ने बढ़ाए मदद के हाथ: बाढ़ राहत के लिए दिए 51 लाख, सभी सांसद-विधायक भी देंगे एक माह का वेतनसहरसा सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट मामले में बड़ा एक्शन, दोनों डॉक्टरों का पटना ट्रांसफरHAM के सभी सांसद, MLA-MLC मुख्यमंत्री राहत कोष में देंगे एक माह का वेतन, बाढ़ पीड़ितों के लिए पार्टी चीफ संतोष सुमन की बड़ी पहलपटना से इस रूट पर चलेगी AC पिंक बस, महिलाओं और छात्राओं को मिलेगी सीधी कनेक्टिविटी; जानिए.. कितना होगा किराया?पटना के GPO ROB पर इस दिन से बदलेगा ट्रैफिक नियम, पीक आवर्स में मालवाहक वाहनों की एंट्री होगी बैन

बारात से लौट रहे तीन युवकों को तेज रफ्तार वाहन ने रौंदा, हादसे में दो की मौत; एक की हालत नाजुक

Bihar Road Accident: बेतिया में शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार तीन युवकों को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। पुलिस फरार वाहन चालक की तलाश में जुटी है।

Bihar Road Accident
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Road Accident: बिहार के बेतिया में शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार तीन युवकों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।


जानकारी के अनुसार, तीनों युवक मझौलिया में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होकर देर रात अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान बेतिया के मछली लोक के पास रात करीब दो बजे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार तीनों युवक सड़क पर जा गिरे। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।


मृतकों की पहचान बानूछापर वार्ड संख्या-29 निवासी वीरेंद्र यादव के पुत्र गुलशन कुमार तथा प्रेम प्रसाद गुप्ता के पुत्र  चेतन कुमार के रूप में हुई है। दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच भेज दिया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।


पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और अज्ञात वाहन की पहचान तथा चालक की गिरफ्तारी के लिए आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों को खंगाला जा रहा है। घटना के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों ने प्रशासन से दोषी चालक की शीघ्र गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

रिपोर्ट- संतोष कुमार, बेतिया

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता