ब्रेकिंग
बाढ़ में 4 युवकों की संदिग्ध मौत की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे मंत्री विजय सिन्हा, ग्रामीणों ने कहा..बिहार में पूरी तरह से फेल है शराबबंदी सहरसा में पुलिस बनकर साइबर ठगी, दिल्ली में बेटी के आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने का डर दिखाकर 1.13 लाख ठगेमोतिहारी में तेजाब कांड: पति-पत्नी और ढाई साल के मासूम पर फेंका एसिड, सूद के विवाद में किया हमला 6 साल का वायरल बॉय आदित्य पटना में धरना पर बैठा, पुलिस पर माता-पिता से मारपीट का लगाया आरोप, पीएम मोदी से की कार्रवाई की मांगपटना में दिनदहाड़े ATM काटने की कोशिश, पटेल नगर में दो युवक पकड़े गएबाढ़ में 4 युवकों की संदिग्ध मौत की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे मंत्री विजय सिन्हा, ग्रामीणों ने कहा..बिहार में पूरी तरह से फेल है शराबबंदी सहरसा में पुलिस बनकर साइबर ठगी, दिल्ली में बेटी के आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने का डर दिखाकर 1.13 लाख ठगेमोतिहारी में तेजाब कांड: पति-पत्नी और ढाई साल के मासूम पर फेंका एसिड, सूद के विवाद में किया हमला 6 साल का वायरल बॉय आदित्य पटना में धरना पर बैठा, पुलिस पर माता-पिता से मारपीट का लगाया आरोप, पीएम मोदी से की कार्रवाई की मांगपटना में दिनदहाड़े ATM काटने की कोशिश, पटेल नगर में दो युवक पकड़े गए

Bihar News: दो राजस्व कर्मचारियों पर गिरी गाज, विभागीय कर्मियों को हड़ताल के लिए उकसाने का आरोप

Bihar News: पश्चिम चम्पारण में जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई करते हुए विभागीय कर्मचारियों को हड़ताल के लिए उकसाने के आरोप में दो राजस्व कर्मचारी निलंबित कर दिया है.

Bihar News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार में पश्चिम चम्पारण जिले में प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए राजस्व कार्यों में व्यवधान डालने और कर्मचारियों को सामूहिक हड़ताल के लिए भड़काने के आरोप में दो राजस्व कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। जिलाधिकारी तरनजोत सिंह द्वारा यह कार्रवाई की गई।


मिली जानकारी के अनुसार, मझौलिया अंचल के राजस्व कर्मचारी ललन कुमार भारती और गौनाहा अंचल के राहुल रंजन पर आरोप है कि उन्होंने जिले के अन्य राजस्व कर्मियों को सामूहिक अवकाश लेने के लिए प्रेरित किया। इसके चलते 11 फरवरी 2026 से जिलेभर में राजस्व कर्मियों की हड़ताल शुरू हो गई, जिससे आम लोगों से जुड़े कई जरूरी कार्य प्रभावित हुए।


हड़ताल के कारण जमाबंदी सुधार, आधार सीडिंग, सरकारी भूमि सत्यापन तथा लोक सेवाओं के अधिकार (RTPS) से जुड़े कार्य पूरी तरह ठप हो गए। इसके साथ ही जनगणना-2027 जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य पर भी प्रतिकूल असर पड़ा।


प्रशासन द्वारा जारी आदेश में यह भी उल्लेख किया गया है कि दोनों कर्मियों ने मुख्य सचिव, बिहार के निर्देशों की अनदेखी करते हुए साप्ताहिक बैठकों में सहयोग नहीं किया और वरीय अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना की, जो बिहार सरकारी सेवक आचार नियमावली, 1976 का उल्लंघन है।


इन आरोपों के आधार पर बिहार सरकारी सेवक (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियमावली-2005 के तहत कार्रवाई करते हुए ललन कुमार भारती का निलंबन मुख्यालय भूमि सुधार उप समाहर्त्ता कार्यालय, नरकटियागंज तथा राहुल रंजन का मुख्यालय भूमि सुधार उप समाहर्त्ता कार्यालय, बगहा निर्धारित किया गया है।

रिपोर्ट- संतोष कुमार, बेतिया

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता