ब्रेकिंग
सिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचामगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीनगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजीसिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचामगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीनगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजी

प्रेमी जोड़े ने घर से भागकर की शादी, जान को खतरा बताकर लड़की बोली - पापा हम राज के साथ बहुत खुश हैं, पीछा छोड़ दीजिये

BETTIAH : बरेली के बीजेपी विधायक राजेश मिश्रा की बेटी साक्षी मिश्रा और अजितेश के प्रकरण के बाद एक के बाद एक नए ऐसे मामले सामने आये. यूपी और बिहार में प्रेमी जोड़े के ऐसे कई वीड

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

BETTIAH : बरेली के बीजेपी विधायक राजेश मिश्रा की बेटी साक्षी मिश्रा और अजितेश के प्रकरण के बाद एक के बाद एक नए ऐसे मामले सामने आये. यूपी और बिहार में प्रेमी जोड़े के ऐसे कई वीडियो सामने आये जो सोशल मीडिया पर प्रशासन से मदद मांगते दिखे. ऐसा ही एक ताजा मामला सामने आया है पश्चिमी चंपारण जिले से जहां इनदिनों एक वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है. इस वायरल वीडियो में एक प्रेमी जोड़ा अपनी जान को ख़तरा बताते हुए पुलिस से अपनी सुरक्षा की मांग की है. 

घटना जिले के बेतिया इलाके की है. जहां एक प्रेमी जोड़े ने अपने घर से भागकर शादी की. दोनों के वीडियो के अलावा लड़की का एक लेटर भी सामने आया है. जिसमें लड़की ने लिखा है कि वो अपने प्रेमी के साथ बहुत खुश हैं. लड़की का नाम अमृता और लड़के का नाम राज बताया जा रहा है. लड़की ने लिखा है कि उसने राज से अपनी मर्जी के साथ शादी रचाई है. वह राज के साथ ही रहना चाहती है. उसने आगे लिखा है कि अगर उसके परिजन कोई केस करते हैं तो वह झूठा साबित होगा. 

लड़की ने अपने घरवालों के ऊपर आरोप लगाया कि परिजनों द्वारा उसके ससुराल के लोगों को परेशान किया जा रहा है. उसके पिता खासकर लड़के के छोटे भाई और उसके दोस्तों को प्रताड़ित कर रहे हैं. लड़के के छोटे भाई ने बताया कि लड़की का मौसेरा भाई उसे जान से मारने की धमकी देता है. घरवालों और दोस्तों को भी नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहा है. 

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Amit Srivastav

FirstBihar संवाददाता