ब्रेकिंग
पटना में RCD का इंजीनियर 'साला' के साथ मिलकर चलाता था ठगी गैंग ! एक 'लड़की' के मेडिकल में एडमिशन के नाम पर लिया 28 लाख रू, फिर क्या हुआ....तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बनेंगे एक्टर विजय, 10 मई को चेन्नई में शपथ ग्रहण समारोहलापरवाही से पुल टूटा तो इंजीनियर-अफसरों पर होगी कार्रवाई, विक्रमशिला हादसे के बाद सम्राट सरकार सख्तकुमार प्रबोध का ब्लॉग: सम्राट चौधरी ने अपने विजन को पूरा करने के लिए किन मंत्रियों को चुना है? क्या नीतीश, श्रेयसी औऱ शैलेंद्र भरोसे पर खरा उतरेंगे?सम्राट कैबिनेट में करोड़पति मंत्रियों की भरमार, सिर्फ तीन की संपत्ति एक करोड़ से कम, पुरूषों से ज्यादा अमीर हैं महिलायेंपटना में RCD का इंजीनियर 'साला' के साथ मिलकर चलाता था ठगी गैंग ! एक 'लड़की' के मेडिकल में एडमिशन के नाम पर लिया 28 लाख रू, फिर क्या हुआ....तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बनेंगे एक्टर विजय, 10 मई को चेन्नई में शपथ ग्रहण समारोहलापरवाही से पुल टूटा तो इंजीनियर-अफसरों पर होगी कार्रवाई, विक्रमशिला हादसे के बाद सम्राट सरकार सख्तकुमार प्रबोध का ब्लॉग: सम्राट चौधरी ने अपने विजन को पूरा करने के लिए किन मंत्रियों को चुना है? क्या नीतीश, श्रेयसी औऱ शैलेंद्र भरोसे पर खरा उतरेंगे?सम्राट कैबिनेट में करोड़पति मंत्रियों की भरमार, सिर्फ तीन की संपत्ति एक करोड़ से कम, पुरूषों से ज्यादा अमीर हैं महिलायें

प्रशांत किशोर ने बगहा से शुरू की बिहार नवनिर्माण यात्रा, महिलाओं से किये वादों को पूरा करने की मांग

बिहार विधानसभा चुनाव में हार के बाद प्रशांत किशोर ने बगहा से बिहार नवनिर्माण यात्रा की शुरुआत की। उन्होंने पीएम मोदी और सीएम नीतीश से महिलाओं को 2-2 लाख रुपये देने का वादा पूरा करने की मांग की।

बिहार न्यूज
एनडीए सरकार पर हमला
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BAGAHA:बिहार विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद चुनावी रणनीतिकार और जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर एक बार फिर से यात्रा पर निकल चुके हैं। 


इस बार उन्होंने बगहा से बिहार नवनिर्माण यात्रा की शुरुआत की है। जन सुराज पार्टी को मजबूत बनाने के लिए वो पूरे बिहार में आज से घूमेंगे। इस दौरान प्रशांत किशोर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बिहार की महिलाओं को 2-2 लाख रुपये दिये जाने की मांग की। कहा कि जो वादा किया है वो निभाना पड़ेगा। 


बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव में प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज बुरी तरह हार गई थी। एक सीट भी जन सुराज ने हासिल नहीं की थी। इस करारी हार के बाद प्रशांत किशोर एक बार फिर राजनीतिक रूप से सक्रिय हो गये हैं। आज वो फिर बिहार यात्रा पर निकल चुके हैं। पश्चिम चंपारण जिले के बगहा से उन्होंने रविवार को बिहार नवनिर्माण यात्रा की शुरुआत की। 


इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के वादों का जिक्र किया जो उन्होंने बिहार की महिलाओं से किये थे। रोजगार करने के लिए हर महिलाओं को 10-10 हजार रूपये देने और उसके बाद 2-2 लाख रुपये देने का वादा चुनाव के दौरान किया गया था। उनका कहना है कि बिहार में एडीए की सरकार है, यदि एनडीए ने बिहार की महिलाओं से किया गया वादा पूरा नहीं किया तो हम समझेंगे कि यह केवल चुनावी घोषणा थी। 


चुनाव में जीत हासिल करने के लिए यह हथकंडा अपना गया था। प्रशांत किशोर ने पीएम मोदी और सीएम नीतीश से बिहार की महिलाओं से किये गये वादों को जल्द पूरा करने की मांग की। कहा कि यदि बिहार की सभी महिलाओं को 10-10 हजार और 2-2 लाख अलग से नहीं दिया गया तो जन सुराज पूरे बिहार में जाकर इस मुद्दे को उठाने का काम करेगी।  

संबंधित खबरें