ब्रेकिंग
सिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचामगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीनगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजीसिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचामगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीनगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजी

BIHAR NEWS : पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, बदमाशों ने SI की फाड़ी वर्दी; मचा बबाल

BETTIAH : बिहार के बेतिया से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां बदमाशों ने पुलिस टीम पर जानलेवा हमला किया है। जिसमें एक SI की वर्दी फट गई है। इस घटना के बाद इलाके में अफरा तफर

BIHAR NEWS : पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, बदमाशों ने SI की फाड़ी वर्दी; मचा बबाल
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BETTIAH : बिहार के बेतिया से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां बदमाशों ने पुलिस टीम पर जानलेवा हमला किया है। जिसमें एक SI की वर्दी फट गई है। इस घटना के बाद इलाके में अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया है। फिलहाल अतरिक्त पुलिस टीम को मौके ए वारदात पर बुलाकर हालत को शांत करवा लिया गया है। 


जानकारी के मुताबिक शिकारपुर थाने की पुलिस टीम पर हमला किया गया। बताया जा रहा है कि हमला तब हुआ जब वे एक बुजुर्ग पिता को घर से निकालने और प्रताड़ित करने की शिकायत की जांच कर रहे थे। तीन पुलिसकर्मी और कुछ स्थानीय लोग घायल हो गए। दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। घायलों को अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


बताया जाता है कि  नगर के पुरानी बाजार में बुजुर्ग पिता को घर से निकालने और प्रताड़ित करने की शिकायत की सोमवार दोपहर जांच करने पहुंची शिकारपुर थाने की पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। एसआई मदनलाल समेत तीन जवान और कुछ स्थानीय लोग जख्मी हो गए। आरोपितों ने एसआई का बैज नोच लिया, वर्दी भी फाड़ दी। पुलिस टीम पर हमला करने वाले दो को गिरफ्तार कर लिया गया है। जख्मी एसआई और पुलिसकर्मियों को अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया।


इधर, इस घटना को लेकर थानाध्यक्ष अवनीश कुमार ने बताया कि पुरानी बाजार वार्ड एक निवासी बुजुर्ग नंदलाल प्रसाद ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके बड़े बेटे अवधेश कुमार ने मारपीट कर उन्हें घर से निकाल दिया है। जब भी वे घर की तरफ जाते है, उन्हें एवं उनके मंदबुद्धि छोटे बेटे को जान से मारने के लिए दौड़ पड़ता है। बड़े बेटे के डर से वह करीब एक माह से अपनी बेटी के घर पर रह रहे।