ब्रेकिंग
परिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकार

Bihar Crime: शराब तस्करों का पीछा करने के दौरान पुलिस की गाड़ी पलटी, 2 पुलिसकर्मी घायल, तस्कर गिरफ्तार

इस हादसे में पुलिस वैन का ड्राइवर और पदाधिकारी घायल हो गये। जिन्हें आनन-फानन में पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस कर्मियों ने बाइक से भाग रहे शराब तस्कर को खदेड़कर दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे जेल भेज दिया गया।

BIHAR POLICE
पुलिस की गाड़ी पलटी
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BAGAHA: बगहा में पुलिस की गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गयी। पुलिस की टीम शराब तस्करों को पकड़ने गई हुई थी। तभी यह हादसा हो गया। जिसमें दो पुलिस कर्मी घायल हो गये हैं। घायलों में पुलिस वैन का ड्राइवर और एक पदाधिकारी घायल हो गये। जिन्हें आनन-फानन में पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां दोनों का इलाज किया गया। वही इस दौरान पुलिस कर्मियों ने शराब तस्कर को खदेड़कर दबोच लिया। उसके पास से 17 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया है। 


बताया जाता है कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की टीम शराब तस्कर का पीछा कर रही थी। तभी अनियंत्रित होकर पुलिस की वैन सड़क किनारे गड्ढे में पलट गयी। जिससे मौके पर अफरातफरी मच गयी। गाड़ी के पलटने के बाद भी पुलिस कर्मियों ने हार नहीं मानी। उन्होंने बाइक से भाग रहे शराब तस्कर को खदेड़ कर किसी तरह हिरासत में लिया। उसके पास से शराब भी बरामद किया गया है. 


फिलहाल पुलिस गिरफ्तार तस्कर की निशानदेही पर इस धंधे से जुड़े अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। बताया जाता है कि शराब तस्कर बाइक पर शराब रखकर मालपुरवा से भैरोगंज की ओर जा रहा था। तभी इस बात की गुप्त सूचना पुलिस को मिली थी कि बाइक से शराब ले जाया जा रहा है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शराब के साथ तस्कर को पकड़ा. 


हालांकि इस दौरान पुलिस की वैन शराब तस्कर को पकड़ने के चक्कर में गड्ढे में जा गिरी। इस हादसे में दो पुलिस कर्मी घायल हो गये है। जिनका इलाज पास के अस्पताल में किया गया। गिरफ्तार शराब तस्कर की पहचान हो गयी है। उसकी पहचान चौतरवा थाना क्षेत्र के धर्मकता गांव निवासी विकास कुमार यादव के रूप में हुई। पूछताछ के बाद उसे जेल भेजा गया है। 


रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DEEPAK RAJ

FirstBihar संवाददाता