ब्रेकिंग
तीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीतीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटी

पत्नी और बेटी के साथ अपने गांव बेलवा पहुंचे मनोज बाजपेयी, मिलने वालों का लगा तांता, गांव में जश्न का माहौल

DESK: बॉलीवुड स्टार मनोज बाजपेयी पत्नी नेहा और बेटी नायला के साथ चंपारण स्थित अपने गांव बेलवा पहुंचे। जहां ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया। मनोज बाजपेयी के घर आने से पूरे

पत्नी और बेटी के साथ अपने गांव बेलवा पहुंचे मनोज बाजपेयी, मिलने वालों का लगा तांता, गांव में जश्न का माहौल
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: बॉलीवुड स्टार मनोज बाजपेयी पत्नी नेहा और बेटी नायला के साथ चंपारण स्थित अपने गांव बेलवा पहुंचे। जहां ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया। मनोज बाजपेयी के घर आने से पूरे गांव में जश्न का माहौल है। उनसे मिलने के लिए लोगों का तांता दिनभर लगा रहा। लोगों ने उनके साथ सेल्फी भी ली। 


घर पहुंचते ही मनोज बाजपेयी ने सबसे पहले अपनी मां स्व. गीता देवी और पिता स्व. राधाकांत बाजपेयी को याद करते हुए भावुक हो गये। जिसके बाद गांव के लोगों से मिले और उनका हाल-चाल जाना। फिर हड़बोड़ा नदी पर बन रहे पुल का भ्रमण किया। गांव में बन रहे पुल को देख वे काफी खुश हुए। उन्होंने कहा कि अब बाढ़ के वक्त आवागमन बाधित नहीं होगी। फिर मनोज बाजपेयी खेत देखने गये वहां खेत में काम कर रहे लोगों से मिले। उनका भी हालचाल जाना और फसलों का जायजा लिया। 


जिसके बाद भुंजा और चंपारण के मटन का भी स्वाद चखा। वही अमोलवा रेलवे स्टेशन पर घूमकर पुरानी यादें ताजा की। उन्होंने कहा कि बेलवा की मिट्टी को वे हमेशा याद करते हैं। गांव में रहना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। यहां आने पर गजब का सुकून मिलता है। वे अपने गांव को कभी नहीं भुल सकते। मुंबई में जब रहते हैं तब भी उन्हें अपने गांव की याद आती है। इस बार तो वे अपनी पत्नी और बेटी के साथ गांव आए हैं। 


जैसे ही इस बात की जानकारी गांव वालों को हुई वे भी चंपारण के लाल से मिलने पहुंचे गये। उनसे मिलने के लिए दिनभर लोग आते रहे और मनोज बाजपेयी भी गांव वाले से मिले और अपने अंजाद में लोगों से बातचीत की। उन्हें अपने सामने देख गांव वाले भी काफी खुश थे। कईयों ने तो उनके साथ सेल्फी ली और अपने मोबाइल से कई तस्वीरें भी ली। मनोज बाजपेयी के बेलवा आने से गांव में जश्न का माहौल है। 


टैग्स