ब्रेकिंग
बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल

पहाड़ी नदी के कटाव से मुख्य सड़क हुई ध्वस्त, लोगों की बढ़ी परेशानी

BAGAHA: पहाड़ी नदी के कटाव से बगहा में मुख्य सड़क ध्वस्त हो गयी है। जिससे कई गांवों का संपर्क पूरी तरह से टूट चुका है। सड़क ध्वस्त होते ही अब नदी का दबाव पुल पर बढ़ गया है जिस

पहाड़ी नदी के कटाव से मुख्य सड़क हुई ध्वस्त, लोगों की बढ़ी परेशानी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BAGAHA: पहाड़ी नदी के कटाव से बगहा में मुख्य सड़क ध्वस्त हो गयी है। जिससे कई गांवों का संपर्क पूरी तरह से टूट चुका है। सड़क ध्वस्त होते ही अब नदी का दबाव पुल पर बढ़ गया है जिससे इलाके के लोग परेशान हैं। पहाड़ी नदी झिकरीं के जलस्तर में अचानक हुई वृद्धि के बाद कहर बरपाना नदी ने शुरू कर दिया है। देबरिया-तरुअनवा सड़क ध्वस्त होने से कई गांवों का सम्पर्क टूटने की खबर के बाद प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने इस दौरान स्थितियों का जायजा लिया।


पहाड़ी नदी के कटाव से मुख्य सड़क हुई ध्वस्त, लोगों की बढ़ी परेशानी


इलाके के लोगों का कहना है कि मुख्य बांध में कटाव के कारण पानी का बहाव तेज होने से मुख्य सड़क क्षतिग्रस्त हो गया है जिससे उनकी परेशानी बढ़ गयी है। लोगों ने बताया कि पहाड़ी नदी में की धार इतनी तेज है कि जब यह बहती है तो सिर्फ तबाही ही मचाती है। इसने एप्रोच पथ को भी क्षतिग्रस्त कर दिया है जिससे कई गांवों का आवागमन प्रभावित हुआ है। पहाड़ी नदी की धार में उनका सारा खेत डूब चुका है। कई गांवों तक भी पानी घुस चुका है। स्थानीय लोगों ने सरकार से पुल के एप्रोच पथ को बनाने की मांग रखी है। जिससे यातायात बहाल हो सके।  

पहाड़ी नदी के कटाव से मुख्य सड़क हुई ध्वस्त, लोगों की बढ़ी परेशानी

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DEEPAK RAJ

FirstBihar संवाददाता