ब्रेकिंग
पटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम

पागल घोड़े ने 15 लोगों को काटा, इलाके में दहशत का माहौल

BAGAHA: बगहा के रामनगर में एक घोड़ा इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। चर्चा इसलिए बना हुआ है कि इसने सुबह से करीब 15 लोगों को काट कर घायल कर दिया है। जिसके बाद से लोगों में दहशत क

पागल घोड़े ने 15 लोगों को काटा, इलाके में दहशत का माहौल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BAGAHA: बगहा के रामनगर में एक घोड़ा इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। चर्चा इसलिए बना हुआ है कि इसने सुबह से करीब 15 लोगों को काट कर घायल कर दिया है। जिसके बाद से लोगों में दहशत का माहौल है। इधर नगर परिषद प्रशासन लगातार घोड़े को पकड़ने का प्रयास कर रही है लेकिन सफलता हासिल नहीं हो पा रही है। वही घोड़ा एक के बाद एक लोगों को काट रहा है और उन्हें घायल कर रहा है। 


इस घोड़े को पकड़ने के लिए वन विभाग को भी सूचना दी गयी है क्योंकि घोड़े ने बच्चे, बूढ़े, महिलाएं समेत सबको निशाना बनाया है। घोड़े का इलाके में दहशत इस कदर है कि किसी भी घोड़े को देखकर लोग भागने लगते हैं। घोड़े को कोई पागल बता रहा है तो कोई कह रहा है कि घोड़ा बउरा गया है। घोड़े का आतंक नगर के बेला गोला, अंबेडकर चौक, मसान कॉलोनी, रेलवे ओवर ब्रिज में देखा जा रहा है। 


इन जगहों पर अभी तक दर्जन लोगों को वो काट कर उन्हें घायल कर चुका है। नगर क्षेत्र में इसे लेकर भय का माहौल बना हुआ है। पैदल चलने वालों पर ज्यादातर घोड़ा हमला कर रहा है। रामनगर में पीएससी में तैनात डॉक्टर काजिम ने बताया कि घोड़ा के काटने से मरीज घायल हो गये हैं इन मरीजों का इलाज चल रहा है। वही कार्यपालक पदाधिकारी ऋषिकेश अवस्थी ने बताया जल्द ही घोड़े को पकड़ा जाएगा। 


टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DEEPAK RAJ

FirstBihar संवाददाता