ब्रेकिंग
Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर

नेपाल में हो रही भारी बारिश से बिहार में गहराया बाढ़ का संकट, गंडक-कोसी बराज के सभी गेट खोले गए

BAGAHA : नेपाल के तराई क्षेत्रों और उत्तर बिहार में लगातार बारिश से कई नदियां उफान पर हैं. गंडक, कोसी, बागमती, महानंदी समेत कई छोटी नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं. गंडक और

नेपाल में हो रही भारी बारिश से बिहार में गहराया बाढ़ का संकट, गंडक-कोसी बराज के सभी गेट खोले गए
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BAGAHA : नेपाल के तराई क्षेत्रों और उत्तर बिहार में लगातार बारिश से कई नदियां उफान पर हैं. गंडक, कोसी, बागमती, महानंदी समेत कई छोटी नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं. गंडक और कोसी बराज पर दबाव बढ़ने से सभी 36 फाटक खोल दिए गए. पिछले 12 घंटे में गंडक नदी में 3.15 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया, तो वहीं कोसी नदी में 2.30 लाख क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया.


जानकारी के मुताबिक, देर रात में वाल्मिकी नगर गंडक बराज में जल स्तर 3.17 लाख क्यूसेक तक पहुंच गया था. गंडक नदी के जलस्तर बढ़ने से बगहा के पिपरासी प्रखंड के कई गांवों में पानी प्रवेश कर रहा है. सेमरा-लबेदहा पंचायत गंडक नदी के निचले इलाके में हैं. गांव में पानी घुसने के बाद लोग सुरक्षित स्थानों पर जाने की तैयारी कर रहे हैं. स्थानीय लोग खौफ में अपना जीवन काट रहे हैं.


वहीं, गंडक नदी के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी बढ़ोतरी हो रही है. हर गनते गंडक नदी में 2 सेंटीमीटर पानी बढ़ रहा है. गंडक नदी गोपालगंज में खतरे के निशान से 28 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है. तटबंध के अंदर बसे 12 गांवों में पानी घुस गया है और सदर प्रखंड के साथ ही मांझा प्रखंड के कई गांवों का सड़क संपर्क टूट गया है. गंडक नदी के तटबंधों पर दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है. पतहरा छरकी तटबंध पर पानी का दबाव है.

टैग्स