ब्रेकिंग
बक्सर में NH-922 पर मौत बनकर दौड़ा ट्रक! बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, मौके पर गई दोनों की जान✦शादी समारोह में पहुंचते ही गिरफ्तार हुआ पूर्व JDU नेता बाबर मल्लिक, डेढ़ साल से पुलिस को दे रहा था चकमा✦ पटना में सुबह-सुबह मर्डर से सनसनी! बाइक से घर से निकला 19 साल का रोशन, सिर में गोली मारकर हत्या; मौके से पिस्टल बरामद✦बाजार समिति गेट के सामने ठेले पर मिला अधेड़ का शव, मौत की वजह तलाशने में जुटी पुलिस✦Anant Singh : अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की मेहंदी में मां नीलम देवी ने मचाया धमाल, 'मेहंदी लगा के रखना' पर झूमी; VIDEO हो रहा वायरल... ✦बक्सर में NH-922 पर मौत बनकर दौड़ा ट्रक! बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, मौके पर गई दोनों की जान✦शादी समारोह में पहुंचते ही गिरफ्तार हुआ पूर्व JDU नेता बाबर मल्लिक, डेढ़ साल से पुलिस को दे रहा था चकमा✦ पटना में सुबह-सुबह मर्डर से सनसनी! बाइक से घर से निकला 19 साल का रोशन, सिर में गोली मारकर हत्या; मौके से पिस्टल बरामद✦बाजार समिति गेट के सामने ठेले पर मिला अधेड़ का शव, मौत की वजह तलाशने में जुटी पुलिस✦Anant Singh : अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की मेहंदी में मां नीलम देवी ने मचाया धमाल, 'मेहंदी लगा के रखना' पर झूमी; VIDEO हो रहा वायरल...

नेपाल में भूस्खलन का अलर्ट, पहाड़ी नदियों में उफान से पश्चिम चंपारण में बाढ़ का खतरा

नेपाल में लगातार बारिश और भूस्खलन की आशंका के बीच पश्चिम चंपारण के सीमावर्ती इलाकों में हाई अलर्ट है। पंडई, बलोर और हरबोड़ा नदी के आसपास प्रशासन ने निगरानी बढ़ाई।

बिहार न्यूज
इलाके में मचा हड़कंप
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

बेतिया/नरकटियागंज: नेपाल में लगातार हो रही बारिश और भूस्खलन की आशंका को देखते हुए पश्चिम चंपारण के सीमावर्ती इलाकों में हाई अलर्ट जारी किया गया है। पहाड़ी नदियों के जलस्तर में तेजी से वृद्धि होने के कारण निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। संभावित स्थिति को देखते हुए नरकटियागंज प्रशासन पूरी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।


प्रशासन ने नदी किनारे और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। अधिकारियों ने कहा है कि खतरे की स्थिति उत्पन्न होने पर लोग तत्काल सुरक्षित और ऊंचे स्थानों पर चले जाएं।


पंडई, बलोर और हरबोड़ा नदी पर विशेष निगरानी

संभावित बाढ़ के खतरे को देखते हुए पंडई, बलोर और हरबोड़ा नदी के आसपास बसे गांवों में विशेष निगरानी बढ़ा दी गई है। प्रशासन की टीमें नदियों के जलस्तर और आसपास के इलाकों की स्थिति पर लगातार नजर रख रही हैं।


आरओ अशोक कुमार और थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस-प्रशासन की टीम गांवों में माइकिंग कर लोगों को जागरूक कर रही है। ग्रामीणों से नदी के बढ़ते जलस्तर से दूर रहने और बच्चों को नदी किनारे नहीं जाने देने की अपील की जा रही है।


आपात स्थिति में सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की तैयारी

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि किसी भी आपात स्थिति में सरकारी निर्देशों का पालन करें और अफवाहों पर ध्यान न दें। जरूरत पड़ने पर निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की व्यवस्था की जाएगी।


फिलहाल नेपाल में बारिश और संभावित भूस्खलन के मद्देनजर पश्चिम चंपारण के सीमावर्ती क्षेत्रों में प्रशासन अलर्ट मोड पर है। नदियों के जलस्तर में होने वाले बदलाव की लगातार निगरानी की जा रही है।







टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DEEPAK RAJ

FirstBihar संवाददाता