ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

मोतिहारी: स्कूल कैंपस में छात्र को मारा चाकू, हालत गंभीर, मुजफ्फरपुर रेफर

पूर्वी चंपारण के मोतिहारी में एक प्लस टू स्कूल में नौवीं कक्षा के छात्र आकाश कुमार को एक सहपाठी ने चाकू मारकर घायल कर दिया। गंभीर हालत में छात्र को मुजफ्फरपुर रेफर किया गया। आरोपी छात्र फरार है।

BIHAR
स्कूल में दहशत का माहौल
© REPOTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MOTIHARI: पूर्वी चंपारण के मोतिहारी से शिक्षा के मंदिर में मारपीट का मामला सामने आया है। कल्याणपुर थाना क्षेत्र के पीपरा खेम पंचायत स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय के नौवीं क्लास के छात्र आकाश कुमार को स्कूल कैंपस में दूसरे छात्र ने चाकू मार कर फरार हो गया। घायल छात्र का स्थिति नाजुक बताई जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक विद्यालय के कुछ छात्रों ने स्कूल परिसर में छात्र आकाश को घायलावस्था में देखकर शिक्षकों को सूचना दी। 


जिसके बाद प्रभारी प्रधानाध्यापक रामनरेश महतो सहित सभी शिक्षक दौड़े-दौड़े वहां पहुंचे और घायल छात्रों को आनन-फानन में चकिया के एक निजी नर्सिंग होम ले गये। जहां डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति देखते हुए मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया। घटना के संबंध में प्रभारी प्रधानाध्यापक ने बताया कि बच्चा होश में आएगा तभी घटना के सही कारणों का पता चल पाएगा। इस बात की सूचना प्रभारी हेडमास्टर ने कल्याणपुर थाने में लिखित शिकायत दी। 


घायल छात्र की पहचान चकिया थाना क्षेत्र के दक्षिणी गवन्द्रा पंचायत के कोइरगंवा गांव के ब्रजेश साह के पुत्र नौवी कक्षा के छात्र आकाश कुमार के रूप में हुई है। इधर घटना के संबंध में कल्याणपुर थानाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार ने बताया कि आरोपी की पहचान कर ली गई है। परिजन के तरफ से आवेदन आने दिये जाने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। हालांकि शिक्षा के मंदिर में चाकूबाजी से बच्चों के बीच भय का माहौल देखने को मिल रहा है।


मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट