ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

BIHAR: दुष्कर्म में असफल होने पर सिंदूर से भर दिया मांग, नाबालिग बच्ची ने आरोपी युवक पर दर्ज कराया FIR

इस घटना को लेकर गांव में एक पंचायत बुलाई गई। जिसमें पीड़िता और आरोपी पक्ष के लोग शामिल हुए। लेकिन आरोपी रघु शर्मा के परिजन उल्टे हंगामा करने लगे। जिसके चलते पंचायत में कोई फैसला नहीं हो सका। पीड़िता के परिजन गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

bihar
पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहार
© google
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BIHAR: खबर बेतिया से आ रही हैं जहां सोलह साल की किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किये जाने का मामला सामने आया हैं। बच्ची ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसकी मांग में जबरन सिंदूर भर दिया। रेप की कोशिश और जबरन मांग भरने का यह मामला साठी थाना क्षेत्र के एक गांव का है।


जहां 31 मई की देर शाम पड़ोसी आरोपी रघु शर्मा जबरन किशोरी के घर में घुस आया और उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। पीड़िता ने सोमवार को साठी थाने में FIR दर्ज कराई है। उसने अपने आवेदन में बताया कि शनिवार को वह घर में अकेली थी, तभी पड़ोसी रघु शर्मा जबरन घर में घुस आया और उसके साथ 'गंदा काम' करने की कोशिश करने लगा। 


जब पीड़िता ने शोर मचाया, तो आरोपी ने उसकी मांग में सिंदूर डाल दिया और उसे जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग निकला। किशोरी की चीख-पुकार सुनकर उसकी मां और दादी मौके पर पहुंचीं। उन्होंने देखा कि आरोपी रघु शर्मा किशोरी के साथ जबरदस्ती कर रहा था। दोनों के पहुंचने पर आरोपी उन्हें धक्का देकर वहां से भागने में कामयाब रहा। वही पीड़िता की शिकायत पर साठी पुलिस ने आरोपी रघु शर्मा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।


इधर साठी थानाध्यक्ष धीरज कुमार ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। हालांकि, नरकटियागंज के SDPO जयप्रकाश सिंह ने इस तरह के किसी मामले की जानकारी से इनकार किया है। 


इस घटना को लेकर गांव में एक पंचायत बुलाई गई। जिसमें पीड़िता और आरोपी पक्ष के लोग शामिल हुए। लेकिन आरोपी रघु शर्मा के परिजन उल्टे हंगामा करने लगे। जिसके चलते पंचायत में कोई फैसला नहीं हो सका। पीड़िता के परिजन पुलिस प्रशासन से आरोपी की तत्काल गिरफ्तार करने और उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज होने के बाद पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। 


बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट